शॉर्ट फिल्म 'सेक्सोहॉलिक' से सुर्खियां बटोर चुकीं एक्ट्रेस शमा सिकंदर 4 अगस्त को अपना 38वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी । शमा अपने हॉट लुक को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं । कुछ दिन पहले ही शमा की समुद्र किनारे बिकनी में तस्वीरें वायरल हुई थीं । यहां वो अपने मंगेतर James Milliron के साथ एंज्वॉय करती दिखी थीं ।
शमा ने अपना करियर टीवी से शुरू किया था । वो सीरियल 'ये मेरी लाइफ है' से चर्चा में आई थीं । कुछ समय के लिए शमा लाइम लाइट से दूर हो गईं । इसके बाद जब वो वापस लौटीं तो उनका रंग-रूप बदला हुआ था । इसको लेकर शमा ने एक इंटरव्यू में बात की थी । उन्होंने बताया था कि जिंदगी में एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी।
दरअसल,7 साल पहले वो बायपोलर डिसऑर्डर से जूझ रही थीं। ये एक तरह की मानसिक बीमारी है। वो इस बीमारी से इतनी परेशान हो चुकी थीं कि बार-बार खुदकुशी करने की सोचती थीं। एक समय ऐसा आया जब उन्होंने ज्यादा मात्रा में नींद की गोलियां खाकर सुसाइड करने की कोशिश की।
शमा कुछ समय पहले ही इस बीमारी से ठीक हुई हैं। उन्होंने बताया कि एक रात वो अपनी मां के पास गईं और उन्हें किस कर गुड नाइट बोला। फिर वो अपनी मां से कहती हैं कि अब उन्हें सुबह मत जगाना। इसके बाद शमा ने अपने भाई को बैंक डीटेल्स दीं।
5 of 7
shama sikander
- फोटो : santa banta
इससे शमा का भाई परेशान हो गया। भाई ने तुरंत मां को कॉल किया और कहा कि शमा को जाकर देखो। इसके बाद मां ने आकर उन्हें देखा और फिर तीन घंटे बाद होश आया तो वो हॉस्पिटल में थीं। बता दें कि कुछ समय पहले ही शमा इस बीमारी से ठीक हुई है।