{"_id":"5d3918d38ebc3e6cfd1893e0","slug":"shahrukh-khan-son-aryan-khan-photo-viral-with-a-mystery-girl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही शाहरुख खान के बेटे की तस्वीर, फैंस ने पूछा- 'कौन है ये'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मिस्ट्री गर्ल के साथ वायरल हो रही शाहरुख खान के बेटे की तस्वीर, फैंस ने पूछा- 'कौन है ये'
Thu, 25 Jul 2019 08:20 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
aryan khan
- फोटो : social media
शाहरुख खान और गौरी के बेटे आर्यन खान ने हाल ही में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया है । उन्होंने फिल्म 'द लायन किंग' में सिंबा के लिए अपनी आवाज दी है । दर्शकों ने आर्यन की आवाज को बहुत पसंद किया है । कुछ का ये भी कहना है कि शाहरुख और आर्यन की आवाज एक जैसी है । डेब्यू के बाद आर्यन को लेकर खबर आई कि वो एक लंदन बेस्ड ब्लॉगर को डेट कर रहे हैं ।
aryan khan
- फोटो : social media
अब आर्यन की एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में आर्यन मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज दे रहे हैं । वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों डांस कर रहे हैं। इस दौरान आर्यन ब्लैक आउटफिट में हैंडसम लग रहे हैं। मिस्ट्री गर्ल रेड कलर के वन पीस में नजर आ रही हैं । तस्वीर में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं ।
aryan khan
- फोटो : social media
इस फोटो को देख फैंस पूछ रहे हैं कि क्या ये आर्यन की गर्लफ्रेंड है । मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये लड़की लंदन बेस्ड ब्लॉगर हो सकती है । मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गौरी अपने बेटे की पसंद से काफी खुश हैं । आर्यन के एक्टिंग डेब्यू की बात करें तो शाहरुख का कहना है कि उनका बेटा फिल्म मेकिंग में अपना करियर बनाना चाहता है । खबर है कि शाहरुख खान बेटे को हॉलीवुड में लॉन्च करना चाहते हैं ।
View this post on Instagram
A post shared by suhana khan ( READ BIO PLS👇) (@suhanakha2) on
विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan
- फोटो : social media
पिछले कुछ दिनों से शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ मालदीव में छुटि्टयां मना रहे थे । अब सभी भारत लौट आए हैं । शाहरुख ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं । इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'पर्फेक्ट हेडस्टैंड, पर्फेक्ट हार्मनी, पर्फेक्ट सनसेट, पर्फेक्ट पत्नी और पर्फेक्ट हॉलीडे ।'
विज्ञापन
suhana khan
- फोटो : social media
शाहरुख ने बेटे आर्यन की एक फोटो शेयर की । इसमें वो हेड स्टैंड करते दिख रहे हैं । वहीं दूसरी फोटो में शाहरुख बेटे अबराम के साथ समुद्र के गोते लगाते नजर आए । शाहरुख ने बेटी सुहाना की भी फोटो शेयर की । इसमें सुहाना समुद्र किनारे सनसेट का मजा ले रही हैं । शाहरुख ने गौरी के साथ फोटो शेयर कर उन्हें पर्फेक्ट पत्नी बताया है ।