शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। फैंस को उनकी फिल्म 'पठान' का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के अलावा उनकी फिल्म 'जवान' भी की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जिसे देखकर लोगों की बेताबी बढ़ गई। फिल्म में शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति भी हैं जो नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा भी अहम किरदार निभाती दिखेंगी।
2 of 4
विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पैन इंडिया फिल्म में काम करने के लिए विजय ने कथित तौर पर 21 करोड़ लिए हैं। यह संभवत: किसी फिल्म के लिए विजय सेतुपति द्वारा ली गई अब तक की अधिकतम राशि है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपनी पिछली फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
3 of 4
विक्रम वेधा के मूल संस्करण में विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म 'विक्रम' में अपने दमदार परफॉर्मेंस के बाद अब उन्होंने अपनी फीस में लगभग डेढ़ गुने का इजाफा कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने कथित तौर पर इस एक्शन से भरपूर फिल्म का हिस्सा बनने के लिए दो प्रोजेक्ट को भी ठुकरा दिया है। बता दें कि इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राणा दग्गुबाती के खराब स्वास्थ्य और तारीख न होने की वजह से फिल्म से बाहर होने के बाद शाहरुख और एटली विजय सेतुपति को लेने के इच्छुक थे।
4 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख और सेतुपति वर्षों से एक-दूसरे के बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। जब शाहरुख ने खुद सेतुपति को जवान में इस भूमिका की पेशकश की, तो वे इसे मना नहीं कर सके। गौरतलब है कि शाहरुख खान आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने काम किया था। बॉक्स ऑफिस पर उनकी यह फिल्म नहीं चल सकी थी जिसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी।