बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्मों में डेब्यू कर लिया है। सुहाना की शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है। इस शॉर्ट फिल्म ने आते ही धमाल मचा दिया है। इसमें सुहाना के एक्टिंग स्किल्स की खूब सराहना हो रही है। ये फिल्म रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गई है।
2 of 5
Suhana Khan
- फोटो : Social Media
यूट्यूब पर अब तक इस फिल्म को लाखों लोग देख चुके हैं। लोग कह रहे हैं कि सुहाना के बॉलीवुड में आते ही सभी फीमेल स्टार किड का सूपड़ा साफ हो जाएगा। इसके साथ ही फिल्म रिलीज होने के बाद लोग अब सुहाना खान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। उनकी इस फिल्म पर अब तक हजारों लोग कमेंट्स कर चुके हैं।
3 of 5
comments
- फोटो : Social Media
एक यूजर ने कमेंट किया- उनकी आंखों में अभिव्यक्ति और मासूमियत ने मेरा दिल छीन लिया। सुहाना खान ने इसे असाधारण बना दिया है। मैं खुद को इनकी तारीफ करने से नहीं रोक सकता। एक और यूजर ने लिखा- गजब...सुहाना खान पर गर्व है। यह लड़की अपनी पीढ़ी में सबसे प्रतिभाशाली में से एक है। वह सुपरस्टार बनेगी। उनका अभिनय कौशल सराहनीय है। उसे स्क्रीन पर देखकर खुशी हुई।
4 of 5
Comments
- फोटो : Social Media
एक और यूजर ने शाहरुख और सुहाना खान की तारीफ करते हुए लिखा- शाहरुख को सुहाना पर बहुत गर्व महसूस हो रहा होगा। वहीं एक और ने लिखा- मुझे लगा कि शाहरुख ही आंखों के जरिए अभिनय कर सकते हैं लेकिन सुहाना को देखने के बाद ऐसा नहीं लगता। आखिर बेटी किसकी है। उसे यह अपने पिता से मिला। तुम पर गर्व है।
5 of 5
सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें फिल्म की कहानी एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। दो दिन के रोड ट्रिप में यह कपल अपने रिलेशनशिप की सच्चाई को फेस करता है। अंग्रेजी भाषा में बनीं शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' को थियोडर गिमेनो ने डायरेक्ट किया है।
अर्पिता खान की शादी की 5वीं सालगिरह पर परिवार सहित पहुंचे सलमान, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए अरबाज