बॉलीवुड में जब कभी भी हीरो ने विलेन का किरदार निभाया तो उसने भी खूब सुर्खियां बटोरी। बड़े पर्दे पर नकारात्मक भूमिका निभाने पर अभिनेताओं ने अपने अभिनय के साथ-साथ लुक्स में भी एक्सपेरिमेंट किया। फिर चाहे शाहरुख खान का 'डर' का किरदार हो, संजय दत्त का 'कांचा चीना' और रणवीर सिंह का 'खिलजी' का रोल। जानिए सिनेमाजगत के ऐसे पांच अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने फिल्मों में हीरो के अलावा विलेन बनकर भी नाम कमाया।
शाहरुख खान ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने हीरो के अलावा बड़े पर्दे पर विलेन का किरदार भी निभाया। शाहरुख ने 1992 में दीवाना फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में इन्होंने सकारात्मक भूमिका निभाई थी। इसके बाद शाहरुख ने 'डर' , 'बाजीगर' , 'अंजाम' कई फिल्में की। शाहरुख के अभिनय को देख लोग भी खौफ में आ गए थे। इन सभी फिल्मों में इन्होंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी। जिसके बाद उन्हें पहचान मिली और आज उन्हें बॉलीवुड का किंग खान कहा जाता है।
3 of 6
Sanjay Dutt
- फोटो : file photo
इस लिस्ट में संजय दत्त का भी नाम शामिल है। इन्होंने भी सिनेमाजगत में कई ऐसी फिल्में की जिसमें हीरो नहीं बल्कि विलेन का रोल निभाया। ऐसी ही एक फिल्म का नाम 'खलनायक' है। यह फिल्म 1993 में आई थी। इस फिल्म में संजय के किरदार ने लोगों के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी कि लोग आज भी उनके इस रोल को याद करते हैं। 'खलनायक' के अलावा संजय ने 'वास्तव', 'जंग' और 'मुसाफिर' जैसी फिल्मों में विलेन के रोल से सभी को हैरान कर दिया था। इन सभी फिल्मों में 'अग्निपथ' फिल्म में उनका निभाया गया किरदार कांचा चीना सब पर भारी पड़ा।
4 of 6
Saif Ali Khan
- फोटो : file photo
सैफ अली खान ने यूं तो हर फिल्म में हीरो बनकर लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बनाया है। मगर 2006 में सैफ अली खान का नकारात्मक रूप देखने को मिला था। सैफ ने फिल्म 'ओमकारा' में लंगड़ा त्यागी का रोल करके दर्शकों को हैरान कर दिया था। वहीं सैफ ने 2017 में आई 'रंगून' में विलेन का रोल निभाया था।
5 of 6
padmaavat
- फोटो : file photo
'पद्मावत' फिल्म रणवीर सिंह के करियर में 'मील का पत्थर' साबित हुई। इस फिल्म ने साबित कर दिया हिंदी सिनेमाजगत में रणवीर सिंह का मुकाबला करना मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुमकिन है। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हीरो नहीं बल्कि विलेन का रोल निभाया था। रणवीर ने किरदार का नाम अलाउद्दीन खिलजी था। रणवीर ने अलाउद्दीन के रोल में दर्शकों को अपने लुक्स के अलावा अभिनय से भी इंप्रेस किया था। इस फिल्म का रिलीज होने से पहले विरोध हुआ और रिलीज के बाद फिल्म ने कामयाबी की नई मिसाल बॉक्स ऑफिस पर लिखी।