बीते दिन शाहिद कपूर के बारे में खबर चली थी कि वह दिल टूटने पर खुद को नुकसान पहुचाते थे। लेकिन समय रहते उन्होंने इस समस्या से निजात पा ली। अब खबर है कि अभिनेता ने यह खुलासा कि वह कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहे हैं। शाहिद इन दिनों अपनी फिल्म कबीर सिंह को लेकर प्रमोशनल इवेंट में बिजी हैं जहां वह मीडिया के सवाल-जवाबों में नये-नये खुलासे कर रहे हैं।
2 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : youtube
गुरुवार को शाहिद और कियारा आडवाणी ने फिल्म 'कबीर सिंह' की टीम के साथ यहां प्रशंसकों और मीडिया के साथ एक प्रेस मीटिंग की। यह मीटिंग उनकी फिल्म के गाने 'मेरे सोनेया' की लॉन्चिंग पर की गई। इसी दौरान उनसे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारे में सलाह देने को कहा गया। इस पर शाहिद ने कहा, मैं कभी भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में नहीं रहा हूं। अगर मैं किसी से प्यार करता हूं तो मैं उसके साथ उतना ही वक्त बिताना चाहूंगा, जितना मैं चाहता हूं। जैसा कि सभी लोग करते हैं।'
3 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
अभिनेता ने आगे कहा, मैं अकेला ऐसा शख्स नहीं हूं जो ऐसे रिलेशनशिप में रह चुका हैं बता दूं कि मेरे कई दोस्त हैं जो ऐसा कर चुके हैं, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी भी की और काफी खुश भी हैं, हालांकि मैं इसमें काफी बुरा रहा हूं।'
इससे पहले उन्होंने कहा था कि इन नकारात्मक भावनाओं से उबरने का एक तरीका यह था कि वह अपने काम में पूरी तरह से जुट जाए, जिससे कि वे खुद को संभाल सके। दरअसल, फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद एक सर्जन की भूमिका में नजर आएंगे जो दिल टूटने के बाद खुद को नुकसान पहुंचाने लगता है।
शाहिद ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था 'मैं भी उस दौर से गुजर चुका हूं जब दिल टूटने के बाद गहरे सदमे में चल गया था, खुद को नुकसान पहुंचाना चाहता था और हर वक्त सोच और चिंता में ही डूबा रहता था।'