सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर के बाद एक और स्टार किड की तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल में मीशा कपूर अपनी मां मीरा राजपूत के साथ मुंबई घूमने के लिए निकलीं थीं। जैसे ही मीशा ने मीडिया को देखा अलग अलग चेहरे बनाने लग गईं।
मीशा की ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मीशा को अपनी मम्मी की गोद में दिखाई दे रही हैं। व्हाइट कलर की ड्रेस में मीशा बेहद क्यूट दिख रही हैं। मीशा के चेहरे से देखकर लग रहा है कि वह अपनी तस्वीरें खिचवाकर काफी खुश हैं।
बता दें कि इस मीशा की इससे पहले एक फोटो और भी वायरल हुई थी, जिसमें वह अपने पापा शाहिद कपूर का जूता पहने हुए दिखाई दे रही थी। दरवाजे पर खड़ी मीशा ने रेड कलर का ड्रेस पहना हुआ था।
बात करें मीशा के पापा यानि शाहिद कपूर की तो हाल ही में रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ को काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को चार राज्यों में रिलीज नहीं किया गया है बावजूद इसके फिल्म को देखने काफी दर्शक थियेटर्स तक पहुंच रहे हैं। फिल्म में शाहिद रावल रतन सिंह के किरदार में नजर आ रहे हैं।