बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक स्टार किड लॉन्च हो रहे हैं। ऐसे में माना जा रहा है जल्द ही शाहरुख के दोनों बच्चे भी बड़े पर्दे दस्तक देंगे। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तो सोशल मीडिया पर अभी से इतने पॉपुलर हैं। लाखों की संख्या में फैंस उन्हें फॉलो करते हैं। यही नहीं उनका इंस्टाग्राम पेज वैरिफाइड है।
फैंस को दिखे शाहरुख के बेटे आर्यन के चेहरे पर ये बदलाव, बॉलीवुड में जल्द कर सकते हैं डेब्यू
आर्यन खान जब भी कोई तस्वीर शेयर करते हैं फैंस उन्हें हमेशा पॉजिटिव रिस्पॉन्स देते हैं। फिलहाल आर्यन फ्रांस में छुट्टियां मना रहे हैं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'नारकोस'। तस्वीर में आर्यन बर्फीले जगह पर बैठे हुए हैं।
A post shared by Aryan Khan (@___aryan___) on
आर्यन के तस्वीर शेयर करते ही उनकी फीमेल फैंस के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। जिनमें से कईयों ने उनकी जॉ लाइन को नोटिस किया और बिल्कुल परफेक्ट बताया। आर्यन फिलहाल कैलिफोर्निया में फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

एक इंटरव्यू में जब शाहरुख खान से आर्यन के करियर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 'आर्यन एक्टर नहीं बनना चाहते वो फिल्में बनाना चाहते हैं। अमेरिका में अभी वो इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं।' इससे पहले ऐसी भी खबरें थीं कि शाहरुख के करीबी फिल्ममेकर करण जौहर, आर्यन खान और श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर को साथ में कास्ट करना चाहते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है।
अपने बच्चों की परवरिश पर शाहरुख और गौरी खान बहुत ध्यान देते हैं। शाहरुख चाहते हैं कि उनकी बेटी सुहाना एक्टिंग में अपना करियर बनाए और बेटा आर्यन डायरेक्टर बने। अबराम को लेकर शाहरुख कहते हैं कि वो टेनिस प्लेयर बनकर ज्यादा कूल दिखेंगे।