शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 19 जुलाई को डेब्यू करने वाले हैं। उनके आवाज से सजी फिल्म द लॉयन किंग रिलीज होने जा रही है। फिल्म में शाहरुख ने भी अपनी आवाज दी है। बेटे के काम को देखने के लिए शाहरुख अपने पूरे परिवार के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे।
2 of 5
gauri, aryan, suhana
- फोटो : social media
शाहरुख के साथ पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चे आर्यन, सुहाना, अबराम थे। इस दौरान शाहरुख की बहन शहनाज लालारुख खान को भी स्पॉट किया गया। शाहरुख की बहन लाइमलाइट से दूर रहती हैं। दरअसल, एक हादसे ने उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल दी, जिसकी वजह से वो कैमरे के सामने कम ही आती हैं। बता दें कि शहनाज, शाहरुख खान के साथ ही रहती हैं।
3 of 5
shah rukh khan with family
- फोटो : social media
59 साल की शहनाज, शाहरुख से 6 साल बड़ी हैं। शहनाज अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान की मौत के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं। लंबे समय तक शहनाज का इलाज चलता रहा। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि 'शहनाज बहुत शांत रहती हैं। वो जैसी भी हैं मुझे पसंद हैं। मेरे पिता का निधन कैंसर से हुआ था। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे।'
4 of 5
shehnaz lalarukh
- फोटो : social media
शाहरुख ने आगे कहा कि 'जब पिता का पार्थिव शरीर घर पर लाया गया तो शहनाज को इस बारे में कुछ नहीं बताया गया था। शहनाज स्कूल से आई और पिता का पार्थिव शरीर देख बेहोश हो गई। शहनाज दो दिन तक बेहोश रही थीं। वो काफी बीमार रहने लगी थी और डिप्रेशन में चली गई।' इलाज के लिए शाहरुख बहन को स्विटजरलैंड भी ले गए थे। शाहरुख ने बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई और बहन का खूब ख्याल रखने लगे।
5 of 5
shehnaz lalarukh
- फोटो : file photo
एक सुपरस्टार की बहन होने के बावजूद शहनाज बेहद सादगी से रहती हैं। वो शाहरुख के बच्चों के भी काफी करीब हैं। शहनाज अपने भाई के साथ हर कदम पर खड़ी रहती हैं। वहीं शाहरुख अपनी बड़ी बहन को मां की तरह प्यार करते हैं।