Shahrukh Khan: शाहरुख ने बेटे आर्यन को लेकर किया बड़ा खुलासा, कहा- वह अभिनेता नहीं बनना चाहता, उसमें वे गुण नही
बॉलीवुड अभिनेता हॉलीवुड होस्ट डेविड लेटरमैन के शो माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान को लेकर काफी बातें की। आर्यन के करियर पर भी किंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता हॉलीवुड होस्ट डेविड लेटरमैन के शो माय नेक्स्ट गेस्ट नीड्स नो इंट्रोडक्शन में पहुंचे। जहां उन्होंने अपने बेटे आर्यन खान को लेकर काफी बातें की। आर्यन के करियर पर भी किंग खान ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आर्यन अभिनेता नहीं बनना चाहता।
शाहरुख ने बताया कि अपने बच्चों के बॉयफ्रेंड/गर्लफ्रेंड की समस्याओं से कैसे निपटते हैं। शाहरुख खान ने अनुभवी मेजबान को बताया कि उनका बेटा आर्यन अभिनेता नहीं बनना चाहता था। शाहरुख ने मेजबान से कहा कि उनका बेटा एक 'अच्छा लेखक' है और उसमें वह गुण नहीं है जो एक अभिनेता बनने के लिए चाहिए। बता दें कि आर्यन इस समय अमेरिका में फिल्म निर्माण का अध्ययन कर रहा है।
शाहरुख खान ने कहा, 'उसके (आर्यन) पास वह नहीं है जो एक अभिनेता बनने के लिए चाहिए और उसे भी इसका एहसास है, लेकिन वह एक अच्छा लेखक है। मुझे लगता है कि एक अभिनेता बनने की इच्छा भीतर से आनी चाहिए। आपको वास्तव में कुछ चाहिए।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को अभिनय में कोई दिलचस्पी नहीं रही है। उनका हमेशा मानना था कि अगर वह दर्शकों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे तो अपने पिता की विरासत को बरकरार नहीं रखने के लिए उनकी आलोचना की जाएगी। उनकी तुलना लगातार उसके पिता से की जाएगी।
यह भी पढ़ें: अब दिल्ली दूर नहीं का नया गाना 'महसूस हुआ' रिलीज, जुबिन की आवाज के कायल हुए फैंस