कभी हिंदी सिनेमा में बॉक्स ऑफिस के बादशाह कहलाने वाले शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखने के लिए इन दिनों हर तरह के सोच विचार से गुजर रहे हैं। तमाम बड़े निर्देशक उनके साथ फिल्में बनाना चाहते हैं लेकिन शाहरुख अपनी पिछली फिल्म जीरो के फ्लॉप होने के बाद से बहुत फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं।
शाहरुख के पास इन दिनों तीन स्क्रिप्ट्स हैं और इन्हीं में से किसी एक का ऐलान वह या तो अपने जन्मदिन पर या फिर ठीक उसके बाद करने वाले हैं। शाहरुख खान की नजर में सबसे पहला नाम जो काफी दिनों पहले आया, वह था सलमान खान के साथ सुपरहिट फिल्मों की हैट्रिक लगाने वाले निर्देशक अली अब्बास जफर का। जफर के पास शाहरुख के लिए एक दमदार एक्शन फिल्म है। फिल्म की स्क्रिप्ट शाहरुख को पसंद भी बहुत आई है।
दूसरे नंबर पर शाहरुख ने साउथ के मशहूर डायरेक्टर एटली की फिल्म रखी है। एटली और शाहरुख की दोस्ती हाल के दिनों में खूब परवान चढ़ी है और एटली की फिल्में शाहरुख ने पसंद भी खूब की है। उनकी अगली फिल्म बिगिल के फर्स्ट लुक की शाहरुख खुद तारीफ कर चुके हैं।
4 of 4
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इसके साथ ही किंग खान पर कॉमेडी स्क्रिप्ट का भी जादू चलता नजर आ रहा है। एक्शन फिल्में तलाशने के क्रम में ही शाहरुख ने मशहूर निर्देशक राजकुमार हीरानी की भी एक स्क्रिप्ट हाल ही में सुनी है। हीरानी को लगता है कि शाहरुख अगली फिल्म के तौर पर उनकी फिल्म का ऐलान कर सकते हैं। लेकिन, शाहरुख हैं कि कुछ भी फैसला करने से पहले सौ बार सोच रहे हैं। और, उनके करोड़ों चाहने वाले भी सोच रहे हैं कि आखिर शाहरुख की अगली फिल्म होगी तो कौन सी होगी।
पढ़ें इस बॉलीवुड अभिनेत्री के बेटे का वीडियो हुआ वायरल, पीएम मोदी ने किया ऐसे रिएक्ट