फिल्म इंडस्ट्री में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के बच्चे फिल्मों में लगातार एंट्री कर रहे हैं । इसमें आलिया भट्ट, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, टाइगर श्रॉफ और अनन्या पांडे जैसे स्टार्स शामिल हैं । अभी कई स्टार्स बचे हुए हैं जिनकी बॉलीवुड में एंट्री होनी बाकी है ।
इस समय जो स्टार किड अपने डेब्यू को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रही हैं वो हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान । खबर है कि सुहाना खान और चंकी पांडे के भतीजे अहान पांडे एक साथ बॉलीवुड में डेब्यू करते नजर आएंगे।
सुहाना और अहान बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं । इस बीच इनकी दोस्ती को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है । बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम पर छपी खबर के मुताबिक, हाल ही में सुहाना और अहान की जबरदस्त लड़ाई हुई है । इस वजह से दोनों ने एक-दूसरे से बात तक करना बंद कर दिया है ।
इस बारे में सुनकर हर कोई हैरान है । दोनों के बीच लड़ाई क्यों हुई, इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है । बता दें कि स्टार किड्स के बीच लड़ाई की खबरें कम ही सुनने को मिलती हैं । सुहाना, अहान की बहन अनन्या की भी अच्छी दोस्त हैं ।
दोनों के बीच लड़ाई की खबर से ऐसा लग रहा है कि इनकी डेब्यू फिल्म में देरी हो सकती है । अगर सुहाना, अहान के साथ डेब्यू करने से मना कर देंगी तो कोई और हीरो कास्ट करना पड़ेगा । बता दें कि सुहाना और अहान को कास्ट करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई है ।