बादशाह खान कहे जाने वाले शाहरुख खान दो नवंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। फिल्मों से वक्त मिलते ही शाहरुख अपने परिवार के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। गौरी संग उनकी लव स्टोरी कम रोचक नहीं है। गौरी को मनाने के लिए उन्हें बहुत पापड़ बेलने पड़े। तो चलिए शाहरुख खान के जन्मदिन पर उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।
2 of 5
शाहरुख खान, गौरी
- फोटो : फाइल
शाहरुख खान और गौरी की जोड़ी पावरफुल और परफेक्ट कपल में से एक मानी जाती है। उनकी लव स्टोरी एक फिल्मी कहानी की तरह ही है। साल 1984 में दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। तब शाहरुख खान की उम्र 18 साल थी। पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही थीं। जब शाहरुख ने उनके साथ डांस करना चाहा तो उन्होंने खास रुचि नहीं दिखाई और कह दिया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं। गौरी की बात सुन शाहरुख को झटका लगा।
3 of 5
शाहरुख खान, गौरी
- फोटो : फाइल
बाद में पता चला कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। उन्होंने उनसे झूठ बोला था। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था। एक बार शाहरुख खान के जन्मदिन पर गौरी उनके घर पहुंचीं लेकिन वो उन्हें बिना बताए थोड़ी देर बाद अपने दोस्तों के साथ घूमने चली गईं। उस वक्त शाहरुख को एहसास हुआ कि गौरी ही हैं जिनके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं।
4 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान और गौरी ने जब शादी का फैसला लिया तो यह इतना भी आसान नहीं था। उनकी शादी में धर्म भी आड़े आ रहा था। शाहरुख मुस्लिम थे और गौरी हिंदू ब्राह्मण परिवार से थीं। दूसरी बड़ी वजह यह थी कि उस वक्त शाहरुख इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे थे।
5 of 5
शाहरुख खान, गौरी
- फोटो : फाइल
जब शाहरुख, गौरी के माता-पिता से मिले तो उन्होंने खुद को हिंदू बताया। यही नहीं उन्होंने अपना नाम भी बदल लिया था। आखिरकार शाहरुख, गौरी के माता-पिता को मनाने में कामयाब रहे और 25 अक्तूबर 1991 को दोनों की शादी हो गई।