शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी बेटे आर्यन खान, अबराम खान और बेटी सुहाना खान के साथ जिस आलीशान मेंशन में रहते हैं उसका नाम मन्नत है। आर्यन की ड्रग्स केस में गिरफ्तारी होने के बाद से मन्नत के बाहर फैंस की भारी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि शाहरुख कम ही अपने बंगले से बाहर निकल रहे हैं लेकिन यहां रविवार से ही सितारों का आना जाना लगा हुआ है। 'मन्नत' की भव्यता उसे बाहर से देखने पर ही पता चल जाती है।
'विला विएना' के नाम से मशहूर था मन्नत
शाहरुख के घर मन्नत की कीमत लगभग 200 करोड़ रुपए बताई जाती है। मन्नत बाहर से इतना खूबसूरत है कि मुंबई आने वाला हर शख्स यहां एक बार फोटो जरूर क्लिक कराता है। इस वजह से भी शाहरुख के घर के बाहर फैंस की भीड़ लगी रहती है। यह बंगला कभी ‘विला विएना’ के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक आर्ट की दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले गुजरात के किकू गांधी थे।
2 of 6
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Twitter- @dabbooratnani
शाहरुख खान का 6 मंजिला सी-फेसिंग बंगला मन्नत बांद्रा वेस्ट के बैंडस्टैंड में स्थित है। मन्नत के सामने एक सुंदर गार्डन है जो कि घर के लुक को और भी अधिक खूबसूरत बनाता है।
3 of 6
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : social media
शाहरुख-गौरी के इस बंगले में पांच बेडरूम हैं। मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है। लिविंग स्पेस में जितनी स्टाइलिंग है, प्राइवेट स्पेस उतने ही सिंपल रखे गए हैं।
4 of 6
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : Instagram-@gaurikhan
शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा। शाहरुख ने एक बार कहा था कि मैंने अपने लाइफ में जो सबसे कठिन काम किया है, वह है इस घर को खरीदना।
5 of 6
शाहरुख खान का घर मन्नत
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरी खान ने इस घर को 1920 सदी के हिसाब से डिजाइन किया है। इतना ही नहीं शाहरुख खान का ये घर कई बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए भी काम आ चुका है। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 6000 वर्ग फीट के इस बंगले को संवारा है।