इस महीने आयोजित 'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। कई स्टार्स अपने डेब्यू से तारीफें बटोरते नजर आए। इसी में एक नाम एक्ट्रेस सारा अली खान का भी है। सारा ने उत्सव के 76वें संस्करण में हिस्सा लिया और रेड कार्पेट पर वॉक कर भारतीय पवेलियन के कार्यक्रमों में भाग लेती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस लहंगा पहनकर लोगों का दिल जीतती देखी गईं। इसी को लेकर अब सारा ने खुलकर बात की है। साथ ही 'भारतीयता' को बढ़ावा देने पर जोर देती नजर आई हैं।
2 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान का मानना है कि भारत कई भाषाओं, भावनाओं के साथ सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश है, और कान फिल्म फेस्टिवल जैसे वैश्विक मंच पर इसे बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। सारा अली खान ने कहा है, 'मुझे लगता है कि भारतीयता को बढ़ावा देना महत्वपूर्ण है। हम सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश हैं। हमारे पास इतनी सारी भाषाएं, भावनाएं और इतनी गहराई है और मुझे वैश्विक मंच पर इसके बारे में बात करने पर गर्व है।'
3 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान ने एक न्यूज एजेंसी को बताया, 'मुझे भारतीय पवेलियन की ओर से आमंत्रित किया गया था और मुझे रेड सी फिल्म फेस्टिवल द्वारा भी आमंत्रित किया गया था, जिसके तहत मुझे कैमरे के पीछे और कैमरे के सामने की महिलाओं के सक्सेस को सेलिब्रेट करना था।' सारा अली खान ने उन तीन शब्दों का भी खुलासा किया जो उन्हें एक व्यक्ति के रूप में परिभाषित करते हैं। यह शब्द 'महिला', 'अभिनेता' और 'भारतीय' है। सारा ने अपनी बात में जोड़ा, 'मुझे इन सभी पहलुओं का प्रतिनिधित्व करने को मिला जिसे लेकर मैं बेहद खुश हूं।'
Hansal Mehta: 'मेरी फिल्मों का कोई अजेंडा नहीं होता', हंसल मेहता ने क्यों कही ऐसी बात?
4 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सारा ने साफ किया कि वह काम के अवसरों के लिए तैयार हैं, फिर चाहे वह रिजनल सिनेमा हो या वेस्टर्न। सारा अली खान ने कहा, 'ऐसा बहुत कुछ है जो मुझे करना अच्छा लगेगा, चाहे वह रिजनल सिनेमा हो या विदेशी सिनेमा। हमारे देश में ऐसी कई भाषाएं हैं, जिनमें मैंने काम नहीं किया है, और निश्चित रूप से इसमें हॉलीवुड भी शामिल है।'
Sunny Leone: पुराने साक्षात्कार को याद कर सनी की आंखों में आ गए आंसू, बोलीं- अतीत को लेकर नहीं हूं शर्मिंदा
5 of 5
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी पारिवारिक ड्रामा 'जरा हटके जरा बचके' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसमें सारा के अपोजिट एक्टर विक्की कौशल नजर आने वाले हैं। मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म 2 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।