बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती से सबको अपना दीवाना बनाने वाली तीन अभिनेत्रियों ने अपने फैंस का संडे खास बना दिया। इन तीनों अभिनेत्रियों को रविवार को अलग-अलग जगह स्पॉट किया गया। फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली सारा Kromakay सैलून की सालगिरह मनाने पहुंची हुईं थीं। सारा ने इस मौके पर सफेद रंग की लेस वाली ड्रेस पहनी हुई थीं। सारा अपनी इस ड्रेस में बेहद कूल लग रही थीं।
दूसरी तरफ, कटरीना कैफ डिनर के बाद अपने डिजाइनर दोस्त मनीष मल्होत्रा के घर के बाहर देखी गई। कटरीना ने इस मौके पर लाल रंग की नी-लेंथ ड्रेस पहनी हुई थी। कटरीना अपनी इस ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
तीसरी तस्वीर 'धड़क गर्ल' जाह्नवी कपूर की है। देर रात जाह्नवी कपूर अपने पापा बोनी कपूर, मम्मी श्री देवी और बहन खुशी कपूर के साथ मुबंई के एक फेमस रेस्तरां के बाहर देखी गई। जान्हवी की इन फोटो में उनके साथगौरी शिंदे के साथ आर बाल्की भी दिखाई दे रहे हैं।
इस फोटो में खुशी कपूर मीडिया को देखकर स्माइल कर रही हैं। बता दें कि श्रीदेवी यहां अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ डिनर पार्टी करने आईं थीं।