फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा अली खान की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' के लिए करना होगा इंतजार, इस वजह से अटकी शूटिंग

Sat, 04 Nov 2017 03:21 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Sat, 04 Nov 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan and Sushant Singh Rajput starrer Kedarnath gets delayed, wait to see her debut

ऐसा लगता है कि सैफ अली खान की बेटी साला अली खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए लोगों को और लंबा इंतजार करना पड़ेगा। सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म 'केदारनाथ' अगले साल जून में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब खबरे हैं कि फिल्म की रिलीज को टालकर अगले साल दिसंबर में कर दिया गया है। 

Sara Ali Khan and Sushant Singh Rajput starrer Kedarnath gets delayed, wait to see her debut
- फोटो : SELF

बताया जा रहा है कि निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'केदारनाथ' का एक महत्वपूर्ण भाग अभी शूट नहीं हो पाया है। यह फिल्म साल 2013 में उत्तराखंड में आई बाढ़ त्रासदी पर आधारित है। त्रासदी का सीन रीक्रिएट करने के लिए हाई वीएफएक्स का इस्तेमाल किया जाएगा। 
पढ़ें: पार्टी में सिर्फ 300 रुपए का टॉप पहनकर पहुंची दीपिका, एक फिल्म के लेती हैं 12 करोड़ रुपए

Sara Ali Khan and Sushant Singh Rajput starrer Kedarnath gets delayed, wait to see her debut

पहले इस सीन को फरवरी में शूट किया जाना था, लेकिन अब इसकी शूटिंग जून में होगी। जिसके चलते फिल्म की रिलीज डेट टालनी पड़ी है। इस फिल्म में सारा अली खान और सुशांत सिंह की अनोखी लव स्टोरी भी दिखाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan and Sushant Singh Rajput starrer Kedarnath gets delayed, wait to see her debut

केदारनाथ उन फिल्मों में से एक है, जिनकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। लोगों की बेसब्री की सबसे बड़ी वजह इस फिल्म के जरिए सारा अली खान का डेब्यू है। हर कोई उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है। इस फिल्म में सारा एक तीर्थयात्री की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
पढ़ें: रिलीज से पहले रिकॉर्ड बना रही पद्मावती पर विवाद गरमाया, उमा भारती भी कूदीं

विज्ञापन
Sara Ali Khan and Sushant Singh Rajput starrer Kedarnath gets delayed, wait to see her debut

बता दें कि फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे सुशांत सिंह राजपूत ने तारीखों की वजह से ही बंटी वालिया की RAW (रोमियो अकबर वॉल्टर) छोड़ दी थी। अब देखना होगा कि  'केदारनाथ' के दूसरे शेड्यूल के लिए वो किस तरह इतना ज्यादा समय निकाल पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed