फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shriya Saran Share Review Of Emraan Hashmi Movie Awarapan 2

‘आवारापन 2’ देखने पहुंचीं श्रिया सरन, इमरान हाशमी को लेकर क्या बोलीं? जानें फिल्म की कौन सी बात आई पसंद

Thu, 20 Aug 2026 07:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Thu, 20 Aug 2026 07:51 PM IST
सार

Shriya Saran Review Awarapan 2: फिल्म ‘आवारापन 2’ को सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा हाे चुका है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। हाल ही में अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी यह फिल्म देखी। इस फिल्म को लेकर उन्होंने क्या रिव्यू दिया जानिए। 

विज्ञापन
Shriya Saran Share Review Of Emraan Hashmi Movie Awarapan 2
श्रिया सरन और इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@tahirjasus

विस्तार

इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल लगभग 19 साल बाद दर्शकों को देखने को मिला। फिल्म ‘आवारापन 2’ को रिलीज हुए 7 दिन हो चुके हैं। इस फिल्म के पहले पार्ट में नजर आईं अभिनेत्री श्रिया सरन ने भी फिल्म देखी और इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। 

विज्ञापन

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी को लेकर क्या बोलीं श्रिया? 

पैपराजी से बात करते हुए श्रिया सरन कहती हैं, ‘इमरान हाशमी ने बहुत गहराई के साथ फिल्म में अभिनय किया है। उन्होंने किरदार को बहुत अच्छे से निभाया है। वहीं दिशा पाटनी भी बहुत ही प्यारी और खूबसूरत फिल्म में लगी हैं।’ फिल्म देखने के लिए कैजुएल लुक में श्रिया सरन पहुंची थीं। फिल्म में उनका कैमियो देखकर भी दर्शक खुश हुए थे। 

विज्ञापन

Shriya Saran Share Review Of Emraan Hashmi Movie Awarapan 2
फिल्म 'आवारापन 2' में इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम@therealemraan

क्या ‘आवारापन 2’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा? 

  • फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई की बात करें तो इसने सातवें दिन 2.95 करोड़ रुपये कमाए हैं। 
  • वहीं छठे दिन इस फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये अपने खाते में जमा किए थे। 
  • इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 110.45 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

क्या है फिल्म की कहानी? 

नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2' की कहानी की बात की जाए तो इसमें शिवम (इमरान) को दिवंगत प्रेमिका (श्रिया सरन) की कब्र पर एक लावारिस बच्ची मिलती है। वह उसका नाम आलिया रखता है। शिवम उसे अनाथालय में छोड़ देता है। जब वह बैंकॉक में इंसानों की तस्करी करने वाले गिरोह के चंगुल में फंस जाती है, तो शिवम जोरावर और नफीसा जैसे अंडरवर्ल्ड के लोगों से लड़ने के लिए थाईलैंड जाता है। यह फिल्म 2007 में रिलीज हुई फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल है। 
फिल्म में हीरोइन का रोल दिशा पाटनी ने किया है। वहीं श्रिया सरन का का कैमियो है, जो रूह (आत्मा) के तौर पर फिल्म में नजर आती हैं। वह पहली फिल्म ‘आवारापन’ का हिस्सा थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed