फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Dhurandhar Director Aditya Dhar reaction On wife Yami Gautam upcoming fantasy family entertainer Nayyi Navelli

'नई नवेली' में यामी के किरदार पर आदित्य धर ने ली चुटकी, 'धुरंधर' डायरेक्टर बोले- 'तो मैंने इनसे शादी की है'

Thu, 20 Aug 2026 07:18 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 20 Aug 2026 07:18 PM IST
सार

Aditya Dhar On Nayyi Navelli: यामी गौतम की नई फिल्म का बीते दिन एलान किया गया था। वे फैंटेसी फैमिली एंटरटेनर 'नई नवेली' में नजर आएंगी। उनके किरदार पर पति आदित्य धर ने मजेदार रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन
Dhurandhar Director Aditya Dhar reaction On wife Yami Gautam upcoming fantasy family entertainer Nayyi Navelli
आदित्य धर-यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

यामी गौतम की 'नई नवेली' फिल्म का बीते दिन एलान किया गया। इस फिल्म की पहली झलक के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया। यामी गौतम मेरठ के एक परिवार की आदर्श बहू की भूमिका में नजर आएंगी। मगर, बाद में हकीकत पता चलेगी कि वह बहू कोई 'डायन' है। अभिनेत्री के किरदार को लेकर उनके पति और मशहूर निर्देशक आदित्य धर ने रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

आदित्य धर ने क्या कहा?
फिल्म 'नई नवेली' में यामी गौतम की भूमिका पर आदित्य धर ने मजेदार टिप्पणी की है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यामी की फिल्म का लुक साझा किया है। इसेक साथ लिखा है, 'तो मैंने इसने ही शादी की है'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Dhurandhar Director Aditya Dhar reaction On wife Yami Gautam upcoming fantasy family entertainer Nayyi Navelli
आदित्य धर और यामी गौतम - फोटो : इंस्टाग्राम @yamigautam

यामी गौतम ने भी ली चुटकी
आदित्य धर के ऐसे रिएक्शन पर यामी गौतम ने भी चुटकी ली है। उन्होंने पति को चिढ़ाते हुए मजाकिया अंदाज में कमेंट लिखा है, 'हाहाहा...राइटर साहब...आप फिल्मों में ट्राई क्यों नहीं करते। इंतजार कीजिए 16 अक्तूबर का'।  बता दें कि यामी गौतम की यह फिल्म इस साल दशहरा के मौके पर धमाका करेगी। 

विज्ञापन

क्या होगी फिल्म की कहानी?
इस फिल्म को आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं, निर्देशन की कमान बालाजी मोहन ने संभाली है। फिल्म की कहानी मेरठ के एक घर में आई बहू पर आधारित है, जिसके डायन होने का शक होता है। मेरठ के एक अस्त-व्यस्त घर में एक आदर्श दुल्हन आती है। उसे स्वर्ग जैसा बना देती है, लेकिन तभी उसके देवर को शक होने लगता है कि उसकी आदर्श दिखने वाली भाभी असल में एक डायन हो सकती है। 
'नई नवेली' फिल्म में जी. वी. प्रकाश कुमार का संगीत है। यह दर्शकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती है, जहां असाधारण घटनाएं घटती हैं और वह पारिवारिक उथल-पुथल से टकराती हैं। इस कड़ी में कई दिलचस्प और अप्रत्याशित मोड़ आते हैं। फिल्म में हॉरर के साथ-साथ कॉमेडी का भी डोज मिलेगा। 

View this post on Instagram

A post shared by Amazon MGM Studios India (@amazonmgmstudiosin)


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed