कार्तिक आर्यन और सारा अली खान दोनों ही बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे हैं । कार्तिक की 'सोनू के ट्वीट...' और सारा की 'सिंबा' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की कमाई की थी । अब सारा और कार्तिक एक-साथ फिल्म करने जा रहे हैं । ये फिल्म 'लव आजकल' का रीमेक होगी ।
2 of 5
kartik aryan sara ali khan
हाल ही में दोनों ने इस फिल्म की शूटिंग शरू की है । सेट से शूटिंग का पहला वीडियो लीक हो गया है । पहले ही सीन में कार्तिक, सारा को किस करते नजर आए । ये एक रोमांटिक सीन है । कार्तिक-सारा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है । हालांकि वीडियो बहुत ज्यादा साफ नहीं है इसलिए ये कहना मुश्किल है कि ये सारा और कार्तिक ही हैं ।
इसके बाद रणवीर सिंह ने एक इवेंट में सारा और कार्तिक की मुलाकात भी करवाई थी । रणवीर दोनों को मिलवार इनकी लवस्टोरी शुरू करवाना चाहते थे । इसके बाद खबर आई कि सारा और कार्तिक एक साथ फिल्म कर रहे हैं ।
5 of 5
sara ali khan
- फोटो : social media
कार्तिक और सारा की केमिस्ट्री को लेकर करीना कपूर का भी बयान आया था । करीना कपूर से जब पूछा गया कि सारा अली खान, कार्तिक को डेट करना चाहती हैं तो उन्होंने कहा कि 'मुझे लगता है कि दोनों की जोड़ी जमेगी। दोनों साथ में फिल्म की भी प्लानिंग कर रहे हैं। साथ में अच्छे लगते हैं। कार्तिक जहां 'मासी' (लोगों से कनेक्ट होने वाला) हैं तो वहीं सारा 'क्लासी' हैं। मास और क्लास एक साथ काम कर जाता है।'