बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सपना पब्बी का जन्मदिन 20 दिसंबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा कई वेब सीरीज में अपनी अभिनय से लाखों दिलों को जीता है। सपना पब्बी ब्रिटिश मूल की हैं। बतौर कलाकार उन्होंने अपने सफर की शुरुआत छोटे पर्दे के सीरियल घर आजा परदेसी से की थी। इसके बाद वह कलर्स के शो 24 में भी नजर आईं। सपना पब्बी ने बॉलीवुड में अपने सफर की शुरुआत फिल्म 'खामोशियां' से की थी।
2 of 5
Sapna Pabbi
- फोटो : social media
फिल्म 'खमोशियां' साल 2015 में आई थी। इस फिल्म का निर्माण महेश भट्ट ने किया था। फिल्म 'खमोशियां' में सपना पब्बी के साथ अली फजल और गुरमीत चौधरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा है, जो काफी चर्चा में रहा था। दरअसल, इस फिल्म में सपना पब्बी ने काफी बोल्ड सीन दिए है, लेकिन जब उन्होंने फिल्म की कहानी को पढ़ा तो पहली बार में सपना ने ऐसे सीन करने से मना कर दिया और मेकर्स को जवाब में कहा कि 'मैं कोई एडल्ट स्टार नहीं हूं।'
3 of 5
Sapna Pabbi
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार 'खामोशियां' फिल्म में सपना पब्बी को अपने सह कलाकार गुरमीत और अली के साथ बेड सीन करना था, जिसको उन्होंने पहली बार में मना कर दिया था और उन्होंने फिल्म के निर्देशक से कहा कि 'मैं कोई एडल्ट स्टार नहीं हूं।' खबर के अनुसार इसके बाद विक्रम भट्ट ने सपना को समझाने की कोशिश की, लेकिन सपना नहीं मानी।
4 of 5
Sapna Pabbi
- फोटो : social media
उसके बाद से सपना और विक्रम के बीच कड़वाहट आ गई है। हालांकि फिल्म स्क्रिप्ट सुनते समय इस बोल्ड सीन को उन्होंने ओके कहा था। गौरतलब है कि ढेर सारे बोल्ड सीन देने के बाद भी सपना पब्बी की ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों के दिलों की नहीं जीत सकती। फिल्मों के अलावा सपना पब्बी कई वेब सीरीज में भी दिखाई दे चुकी हैं। द ट्रिप, ब्रीथ, और इनसाइड एज जैसी फिल्मों में काम किया है।
5 of 5
इनसाइड एज 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर उनकी वेब सीरीज इनसाइड एज का दूसरी सीजन रिलीज हुआ है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। इस वेब सीरीज में सपना पब्बी के साथ ऋचा चड्ढा, अंगद बेदी,विवेक ओबेरॉय, तनुज विरवानी, आमिर बशीर और सयानी गुप्ता जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इनसाइड एज का पहला सीजन साल 2017 में आया था।