हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी के डांस का कोई तोड़ नहीं माना जाता है। अक्सर सपना के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। लेकिन इस बार सपना को जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें उनको एक लड़की डांस में कड़ी चुनौती दे रही है। इस बात को खुद सपना ने भी मान लिया है।
दरअसल सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सपना अपने सुपरहिट सॉन्ग 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर डांस करती नजर आ रही हैं। लेकिन उनके साथ में एक और लड़की नजर आ रही है। जो सपना को डांस में टक्कर दे रही है।
सपना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- 'आखिरकार उससे मिली जो मेरे साथ स्टेप्स को मैच कर सकती है। मिलिए इंडिया की सबसे बेधड़क लड़की से।' बता दें कि ये वीडियो एक इवेंट का है। वहीं जो सपना के साथ में डांस कर रही हैं वो उस टीवी शो का हिस्सा हैं, जिसका इवेंट था। वीडियो के आखिर में सपना गुड़िया को गले लगाते नजर आ रही हैं।