{"_id":"609d088a109673542e3ee12f","slug":"sapna-choudhary-shared-latest-bridal-look-stunning-photos-on-instagram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: इंटरनेट पर छाया सपना चौधरी का दुल्हन वाला लुक, फैंस देखते रह गए खूबसूरती","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: इंटरनेट पर छाया सपना चौधरी का दुल्हन वाला लुक, फैंस देखते रह गए खूबसूरती
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमरीन हुसैन
Updated Thu, 13 May 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @ritssapnachoudhary
Link Copied
मशहूर हरियाणवी डांसिंग क्वीन और सिंगर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सितारे शादी के बाद भी इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सपना के लटके-झटके हरियाणा ही नहीं बल्कि देश भर में पसंद किए जाते हैं। साथ ही फैंस को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। हाल ही में इनका नया गाना ‘घाघरा’ रिलीज हुआ है, जो काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा ‘घुंघरू टूट जावेगा’, ‘म्हारा बनना’ और ‘टोक लाग जाए’ जैसे वीडियोज खूब देखे गए। वहीं, सपना खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
2 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
दुल्हन के अवतार में सपना चौधरी सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। उन्होंने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहन रखा है। नारंगी रंग में भारी काम वाला उनका लहंगा अभिनेत्री को काफी क्लासी लुक दे रहा है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि स्टेज पर परफॉर्मेंस देने वालीं सपना के स्टाइल में काफी बदलाव आया है। उन्होंने खुद को बेहतरीन तरीके से ग्रूम किया है।
3 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
उनके आउटफिट और मेकअप पर नजर डालें तो सपना चौधरी ने भारी लहंगे के साथ हल्का मेकअप किया है। उनकी लिपस्टिक का रंग भी हल्का रखा गया है और आंखों में लाइट कलर का आईशैडो इस्तेमाल किया गया है। कानों में बड़े-बड़े झुमके, मांग में टीका, माथे पर हरी बिंदिया और भर हाथ मैचिंग चूड़ियां उनके लुक को कंपलीट कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
सपना चौधरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा ‘चिंता कल आने वाली परेशानियों को दूर नहीं कर सकती है बल्कि आज की शांति छीन लेती है।’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटों में सपना का लुक वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
सपना चौधरी
- फोटो : Insatagram- @itssapnachoudhary
सपना चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तीन गाने रिलीज हुए हैं 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा'। इन गानों में सपना अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।