फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में मिले बॉलीवुड की इन हसीनाओं से मिलते चेहरे, कंगना रणौत की हमशक्ल को देखकर खा जाएंगे गच्चा

Thu, 13 May 2021 03:53 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 13 May 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Pakistani Personality Who Look Like Bollywood Actresses Deepika Padukone Kangana Ranaut In The List
दीपिका पादुकोण, कंगना रणौत, करिश्मा कपूर - फोटो : Instagram

कहा जाता है कि पूरी दुनिया में हमारी शक्ल से मिलते-जुलते सात लोग होते हैं। भले ही सातों लोग ना मिले हो लेकिन बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों के एक-दो हमशक्ल से हम आपको जरूर मिलवा सकते हैं। बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस के हमशक्ल हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मिले हैं। भारत में भी कुछ लोग इन अभिनेत्रियों की शक्ल से मिलते-जुलते मिले हैं लेकिन पाकिस्तान में जो लोग मिले हैं, उन्हें देखकर आप भी धोखा खा सकते हैं। आज हम जिन अभिनेत्रियों की बात करने जा रहे हैं, वो अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं और एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। सिर्फ यही नहीं इन हसीनाओं की शक्ल से मिलने वाले हमशक्ल भी अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तो चलिए जानते हैं बॉलीवुड की इन हसीनाओं के हमशक्ल के बारे में, जिन्हें देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

Pakistani Personality Who Look Like Bollywood Actresses Deepika Padukone Kangana Ranaut In The List
आमना इमरान, ऐश्वर्या राय की हमशक्ल - फोटो : instagram

ऐश्वर्या राय बच्चन

पूरी दुनिया में अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए मशहूर एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम इस लिस्ट में सबसे पहले आता है। यूं तो ऐश्वर्या राय बच्चन के कई हमशक्ल मिले हैं, जिनकी तुलना एक्ट्रेस से की गई। लेकिन पाकिस्तान की ब्लॉगर आमना इमरान की शक्ल ऐश्वर्या से कुछ इस कदर मिलती है कि खुद उनके फैंस भी गच्चा खा गए।  आमना इमरान की सूरत हूबह ऐश्वर्या राय से मिलती जुलती है। आमना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ऐसी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। आमना की तस्वीरों को देखकर कोई भी शख्स धोखा खा सकता है, उनकी आंखें और होंठ ऐश्वर्या से काफी मिलते हैं।

Pakistani Personality Who Look Like Bollywood Actresses Deepika Padukone Kangana Ranaut In The List
करिश्मा कपूर और हीना खान - फोटो : Instagram

करिश्मा कपूर

नीली आंखों और अभिनय से दर्शकों पर अपना जादू चलाने वाली एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की भी हमशक्ल मौजूद है। पाकिस्तानी सोशल मीडिया सेंसेशन और टिकटॉक स्टार हीना खान का चेहरा करिश्मा से काफी मिलता-जुलता है। खास बात ये है कि हीना खान की आंखे भी नीली है, जो कि हूबहू करिश्मा से मिलती है। हीना खुद को करिश्मा की फैन बताते हुए अपने आप को एक्ट्रेस की हमशक्ल के तौर पर प्रमोट भी करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistani Personality Who Look Like Bollywood Actresses Deepika Padukone Kangana Ranaut In The List
दीपिका पादुकोण और फहाद मुस्तफा - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की हसीनाओं और सबसे महंगी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम इस लिस्ट में भी शामिल है। लेकिन यहां खास बात ये है कि दीपिका की हमशक्ल कोई लड़की नहीं बल्कि लड़का है। जी हां, पाकिस्तानी एक्टर फहाद मुस्तफा को दीपिका की कॉपी बताया जाता है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक्टर की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं, जिनमें उनकी तुलना दीपिका पादुकोण से की गई थी। सोशल मीडिया पर फहाद की तस्वीरों को देखकर कई फैंस ये कह रहे थे कि ऐसा लगता है जैसे दीपिका की तस्वीरों को दाढ़ी और मूंछ लगा दी गई हो।

विज्ञापन
Pakistani Personality Who Look Like Bollywood Actresses Deepika Padukone Kangana Ranaut In The List
सनम बलोच, अनुष्का शर्मा और नाजिया हसन - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के एक नहीं बल्कि दो हमशक्ल पाकिस्तान में ही मिले हैं। पाकिस्तानी एक्ट्रेस और शो होस्ट सनम बलोच की सूरत अनुष्का शर्मा से काफी हद तक मिलती है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने तो सनम को अनुष्का की बहन बता दिया था। इसके अलावा पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन के चेहरे से भी अनुष्का का चेहरा काफी मिलता है। दुख की बात ये है कि नाजिया अब इस दुनिया में नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed