मशहूर हरियाणवी डांसिंग क्वीन और सिंगर सपना चौधरी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनके सितारे शादी के बाद भी इन दिनों बुलंदियों पर हैं। सपना के लटके-झटके हरियाणा ही नहीं बल्कि देश भर में पसंद किए जाते हैं। साथ ही फैंस को उनके नए गानों का बेसब्री से इंतजार भी रहता है। हाल ही में इनका नया गाना ‘घाघरा’ रिलीज हुआ है, जो काफी चर्चा में रहा। इसके अलावा ‘घुंघरू टूट जावेगा’, ‘म्हारा बनना’ और ‘टोक लाग जाए’ जैसे वीडियोज खूब देखे गए। वहीं, सपना खुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अब उन्होंने एक बार फिर कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
PHOTOS: इंटरनेट पर छाया सपना चौधरी का दुल्हन वाला लुक, फैंस देखते रह गए खूबसूरती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन के अवतार में सपना चौधरी सोशल मीडिया पर कहर ढा रही हैं। उन्होंने बेहद खूबसूरत आउटफिट पहन रखा है। नारंगी रंग में भारी काम वाला उनका लहंगा अभिनेत्री को काफी क्लासी लुक दे रहा है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि स्टेज पर परफॉर्मेंस देने वालीं सपना के स्टाइल में काफी बदलाव आया है। उन्होंने खुद को बेहतरीन तरीके से ग्रूम किया है।
उनके आउटफिट और मेकअप पर नजर डालें तो सपना चौधरी ने भारी लहंगे के साथ हल्का मेकअप किया है। उनकी लिपस्टिक का रंग भी हल्का रखा गया है और आंखों में लाइट कलर का आईशैडो इस्तेमाल किया गया है। कानों में बड़े-बड़े झुमके, मांग में टीका, माथे पर हरी बिंदिया और भर हाथ मैचिंग चूड़ियां उनके लुक को कंपलीट कर रही हैं।
सपना चौधरी ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है। अभिनेत्री ने लिखा ‘चिंता कल आने वाली परेशानियों को दूर नहीं कर सकती है बल्कि आज की शांति छीन लेती है।’ अब उनके इस पोस्ट पर फैंस और यूजर्स खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही जमकर तारीफ कर रहे हैं। फोटों में सपना का लुक वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
View this post on Instagram
सपना चौधरी के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में तीन गाने रिलीज हुए हैं 'घुंघरू', 'स्लेट बरती' और 'घाघरा'। इन गानों में सपना अपने पुराने वाले अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो इन दिनों एक क्राइम शो 'मौका-ए-वारदात' को होस्ट भी करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।