सपना चौधरी अपने डांस और खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। डांसिंग क्वीन के प्रति फैंस की दीवानगी का आलम यह है कि उनके गाने रिलीज के साथ ही धमाल मचा देते हैं। एक बार फिर सपना चौधरी ने यह बात साबित कर दी है। बता दें कि सपना का नया गाना रिलीज हुआ है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। सपना चौधरी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ यह जानकारी साझा की है। हमेशा की तरह इस गाने में भी सपना चौधरी का जबरदस्त अंदाज देखने को मिल रहा है।
Sapna Choudhary: सपना चौधरी का गाना 'गाम की बहू' रिलीज, देसी अंदाज में ठुमकती नजर आईं डांसिग क्वीन
सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती नजर आती हैं। सपना अपनी प्रोफेशनल लाइफ की जानकारी भी फैंस को देती रहती हैं। अब उन्होंने अपने नए गाने 'गाम की बहू' की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। बता दें कि इस गाने में सपना चौधरी रेणुका पंवार के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी ने गाने का टीजर शेयर कर गाना आउट होने की जानकारी दी है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'गाम की भऊ' आउट नाऊ।'
बता दें कि इस गाने में एक बार फिर सपना चौधरी का देसी लुक देखने को मिला है। उनके साथ-साथ रेणुका पंवार ने भी दर्शकों का दिल जीतने में कसर नहीं छोड़ी है। दोनों हरियाणा के पारंपरिक परिधानों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं, उस पर इनके जबरदस्त डांस ने सारी कसर पूरी कर दी है। सपना चौधरी के डांस मूव्स तो हमेशा की तरह शानदार हैं ही, मगर रेणुका भी किसी भी तरह उनसे कम पड़ती नजर नहीं आ रही हैं।
सपना चौधरी के अलावा रेणुका पंवार ने भी पोस्ट साझा कर इस गाने के रिलीज होने की जानकारी फैंस के साथ साझा की है। साथ ही उन्होंने फैंस से इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करने को भी कहा है। रेणुका ने लिखा है, 'गाम की बहू रिलीज हो गया है, प्लीज इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।' सपना चौधरी और रेणुका दोनों के पोस्ट पर यूजर्स शानदार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही है।