हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी उस वक्त चर्चा में आई थीं जब हाल ही में उन्हें कांग्रेस नेता राज बब्बर के घर देखा गया था। उस दौरान यह चर्चा थी कि वह कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही हैं। खबर है कि अब वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने जा रही हैं। इसके बाद से सपना को सोशल मीडिया पर लगातार घेरा जा रहा है। सपना के राजनीति में आने को लेकर कुछ खुश हैं तो कईयों ने उनपर टिप्पणियां कसी हैं।
2 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file
देश में 17वीं लोक सभा के लिए 11 अप्रैल से चुनाव शुरू होने हैं। ऐसे में देश के तमाम राजनीतिक दलों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारने शुरू कर दिए हैं। इस राजनीतिक माहौल में कुछ फिल्मी कलाकार भी शामिल हो रहे हैं। इधर, सपना चौधरी भी लोक सभा चुनाव लड़ सकती हैं ऐसी खबर जोरों पर हैं। गौरतलब है कि हाल ही में सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की खबरें जोर पकड़ रही थीं।
3 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file
लेकिन, सपना चौधरी ने कहा कि वह कांग्रेस में शामिल नहीं हो रही हैं। इसके बाद से सपना को लेकर लोग तरह-तरह की फब्तियां कस रहे हैं। इस माहौल में सपना के लिए और भी मुसीबत तब खड़ी हो गई जब उनकी एक फोटो जिसमें वह बीजेपी नेता मनोज तिवारी के साथ नजर आ रही हैं, सोशल मीडिया पर फैल गई। अब अटकलें शुरू हुई कि सपना बीजेपी का दामन थाम रही हैं।
4 of 5
एक्ट्रेस सपना चौधरी
- फोटो : file
इस उधेड़बुन में सपना चौधरी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करते हैं कि सपना चौधरी कौन है? कोई लिखता है कि सपना चौधरी को कांग्रेस में शामिल करना उसकी विचारधारा के खिलाफ है और पार्टी का यह एक शर्मनाक कदम है। एक ने लिखा सपना चौधरी का बहिष्कार करो और 'नमो' का समर्थन करो।
5 of 5
sapna chaudhary
- फोटो : file
एक यूजर लिखता है कि क्या कांग्रेस सपना चौधरी के पार्टी ज्वॉइन करने का विज्ञापन कर रही है? जबकि सपना खुद इससे इनकार कर चुकी हैं।' दरअसल, यूजर्स के लिए तब विरोधाभास की स्थिति पैदा हो गई जब सपना चौधरी ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों को झूठा बताया। अब लोग कन्फ्यूज है ंकि वह कांग्रेस ज्वॉइन करेंगी या बीजेपी।