अभिनेता संजय कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोनम कपूर की दो फोटो शेयर की है, यह फेसएप की तस्वीर है। पहली तस्वीर साधारण है वहीं दूसरी तस्वीर में सोनम के चेहरे को एडिट करके लड़के के चेहरे में बदल दिया गया है।
संजय कपूर ने शेयर की सोनम कपूर की ऐसी तस्वीर, यूजर्स बोले- 'ये लड़का कौन है?'
संजय कपूर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है- सोनम और जहान, ट्विनिंग। बता दें कि जहान, संजय कपूर के बेटे का नाम है। कोरोना काल में संजय कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो लगातार अपनी और अपने परिवार की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। वहीं यूजर्स इस तस्वीर को देखकर हैरान हैं।
Sonam and jahaan , Twinning 😂😂❤️❤️ @sonamkapoor @jahaankapoor26
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
याद दिला दें कि हाल ही में सोनम कपूर ने परिवार के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। लॉकडाउन खुलने के बाद सोनम दिल्ली से मुंबई गईं थीं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। हाल ही में आनंद ने सोनम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था।
इससे पहले सोनम के पति आनंद आहूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टग्राम पर पत्नी सोनम कपूर का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में सोनम कपूर वर्कआउट करते हुईं नजर आ रही थी। खास बात ये है कि वर्कआउट करते हुए वह गाना भी गुनगुना रही थीं। वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि उनका यह वीडियो चुपके से बनाया गया है।
A post shared by anand s ahuja (@anandahuja) on
सोनम कपूर ने अपने जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पति आनंद आहूजा के साथ खास तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने तस्वीरों के साथ आनंद के लिए खास पोस्ट भी लिखा था। सोनम कपूर ने पति के साथ तस्वीरों के पोस्ट में लिखा, 'दुनिया का सबसे अच्छा पति, जो मुझे वो सब देता है जिसकी मुझे जरुरत है। ये मेरे बर्थडे पर मेरा आशीर्वाद है। लव यू आनंद आहूजा... उस दिन से जब मैंने पहले दिन तुम्हे गले लगाया था'।
A post shared by Sonam K Ahuja (@sonamkapoor) on