बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म के जरिए संजय ने कन्नड़ सिनेमा में अपनी शुरुआत की। फिल्म की सफलता को लेकर संजय दत्त बहुत खुश हैं। इसको लेकर शनिवार को अभिनेता ने कहा कि वह केजीएफ चैप्टर 2 को अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकालने के लिए हमेशा याद रखेंगे। बता दें कि 62 वर्षीय अभिनेता ने पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में विलेन अधीरा की भूमिका निभाई है। ये 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के.जी.एफ चैप्टर 1 का दूसरा पार्ट है।
KGF Chapter 2: केजीएफ चैप्टर 2 की सफलता से संजय दत्त खुश, कहा- इसने मुझे मेरी क्षमता...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन