मुंबई के डिब्बावालों की समय की पाबंदी और उनके डिब्बा प्रबंधन पर देश दुनिया में तमाम शोध हो चुके हैं। उन पर तमाम आलेख दुनिया भर के प्रबंध प्रशिक्षण संस्थानों के छात्रों ने लिखे हैं लेकिन, दुनिया भर में मशहूर ये डिब्बावाले इन दिनों बहुत परेशानी में हैं। इनकी मदद के लिए अभिनेता संजय दत्त और सुनील शेट्टी ने हाथ मिलाया है।
2 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
इन डिब्बावालों की मदद के लिए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री असलम शेख भी हाथ बंटा रहे हैं। इस काम की पहल सुनील शेट्टी ने खुद की है। वह कहते हैं कि ये पहल उन्होंने असलम शेख और संजय दत्त के साथ मिलकर की है और उन्हें यह काम करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।
3 of 5
सुनील शेट्टी
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए मार्च के महीने में हुए लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र के डिब्बावालों की सेवा भी ठप हो गई है। तब से लेकर अब तक पूरे महाराष्ट्र के बड़े शहरों में लोगों को खाना खिलाने वाले इन डिब्बावालों के खुद के खाने के लाले पड़े हुए हैं। सुनील शेट्टी ने बताया है कि इनके लिए खाना लेकर तमाम ट्रक पुणे पहुंच चुके हैं, जहां बहुत से डिब्बावाले रुके हुए हैं। उनके इस मिशन में स्थानीय एनजीओ उनकी मदद कर रहे हैं।
4 of 5
मुंबई डिब्बावाला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में असलम शेख का कहना है कि ये डिब्बा वाले मुंबई की दूसरी लाइफ लाइन है जो इस समय इस महामारी की वजह से बहुत बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा, 'यह लोग कोई भी दूसरा व्यापार चुन सकते थे लेकिन इन्होंने ज्यादा पैसा कमाने की चाह को छोड़कर लोगों की सेवा करना जरूरी समझा। यह लोग मानवता दिखाने के लिए लोगों को प्रेरित करते हैं। ऐसे कठिन समय में यह लोग बहुत मुश्किल में हैं तो हमारा कर्तव्य है कि हम इनकी हर तरह से मदद करें।'
5 of 5
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में संजय दत्त ने कहा है, 'यह समुदाय पूरी मुंबई का पेट भरता है और आज यही भूखों मरने के हालात में है इसलिए हम उन्हें प्यार के साथ अपना डिब्बा परोस रहे हैं।'