{"_id":"5bd0123bbdec22695036024e","slug":"sanjana-sanghi-reaction-on-sushant-singh-rajput-sexual-harassment-allegation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुशांत राजपूत पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को संजना ने बताया बेबुनियाद, बोलीं-ऐसा कुछ नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सुशांत राजपूत पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों को संजना ने बताया बेबुनियाद, बोलीं-ऐसा कुछ नहीं
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Sanjana Sanghi and Sushant Singh Rajput
- फोटो : अमर उजाला
#MeToo अभियान ने इन बॉलीवुड के कई सितारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इस अभियान के जरिए बहुत से हीरोइनों और प्रोड्क्शन हाउस में काम करने वाली महिलाओं ने खुद के साथ हुए कई यौन उत्पीड़न के खुलासे किए हैं। अब तक #MeToo अभियान के द्वारा नाना पाटेकर, आलोक नाथ, कैलाश खेर, अनु मलिक सहित निर्देशक सुभाष कपूर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग चुका है।
Trending Videos
Sushant Singh Rajput
- फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर उनकी को-एक्ट्रेस संजना सांघी ने इस साल अगस्त महीने में उनपर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वहीं अब जब #MeToo अभियान चल रहा है तो उनका यह मामला फिर से चर्चा में आ गया है। इस वजह से सुशांत सिंह का नाम ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। यही नहीं इसका खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ा है। हालांकि संजना सांघी ने #MeToo अभियान के तहत किसी भी तरह के यौन उत्पीड़न की बात नहीं कही है।
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
वहीं अब इस पूरे मामले में संजना सांघी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है- 'मैं लंबे समय से अमेरिका की ट्रिप पर थी, कल ही वापस आई हूं। वापस आने के बाद मैंने बहुत आधारहीन और बेबुनियाद बातें सुनी हैं कि किज्जी और मैनी के सेट पर मेरे साथ दुर्व्यवहार और दुराचार हुआ है। मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरे साथ ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। कृपया करके इस तरह की अफवाहों को खत्म कर दें।
— Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96) October 23, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बीती अगस्त को सुशांत सिंह राजपूत पर आरोप है कि फिल्म किज्जी और मैनी के सेट पर सुशांत, संजना के साथ ज्यादा फ्रेंडली होने की कोशिश कर रहे थे इससे वो असहज हो गईं। संजना ने अपने माता-पिता को इस बारे बताया। उनका कहना है कि सुशांत सिंह फिल्म के सेट पर उनसे कुछ ज्यादा ही एक्स्ट्रा फ्रेंडली होते हैं और उन्हें बेवजह सलाह देते हैं जिससे उन्हें असहजता महसूस होती है।
विज्ञापन
इसके बाद अब चूंकि #MeToo अभियान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है तो सुशांत सिंह राजपूत का यह मुद्दा फिर से उठ गया है। इस वजह से सुशांत सिंह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। ट्विटर पर ट्रेंड होने के बाद सुशांत सिंह का अकाउंट ट्विटर ने अनवैरिफाई कर दिया और उनका ब्लू टिक हटा लिया।