मशहूर निर्देशक संगीत सिवन का बुधवार (8 मई) को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया था। गुरुवार को फिल्मकार को भावभीनी विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान में किया गया।
Border 2: बॉर्डर 2 पर आया अब तक का सबसे बड़ा अपडेट, जानिए कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
2 of 5
संगीत सिवन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए फिल्मी सितारे
- फोटो : एएनआई
निर्देशक को श्रद्धांजलि देने के लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे पहुंचे। अनुपम खेर, फरदीन खान, रितेश देशमुख, तुषार कपूर और जायद खान जैसी मशहूर हस्तियां ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।
3 of 5
संगीत सिवन
- फोटो : इंस्टाग्राम
संजीव सिवन के अनुसार उनके बड़े भाई संगीत सिवन का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में मूत्र संक्रमण का इलाज चल रहा था, इस दौरान बुधवार को उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनकी जान चली गई।
4 of 5
अनुपम खेर
- फोटो : इंस्टाग्राम
संगीत सिवन के निधन के खबर आते ही फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई। बहुत से फिल्मी सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगीत को याद करते हुए अभिनेता अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे दिवंगत निर्देशक को याद करते हुए भावुक नजर आए।
Padma Vibhushan: चिरंजीवी-वैजयंती माला को मिला पद्म विभूषण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
5 of 5
सनी देओल, तुषार कपूर, रितेश देशमुख
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, सनी देओल, रितेश देशमुख और तुषार कपूर जैसे मशहूर सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद किया। संगीत ने सनी देओल की जोर और यमला पगला दीवाना 2 जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था। वे चुरा लिया है तुमने, क्या कूल हैं हम, अपना सपना मनी-मनी, एक, क्लिक जैसी हिंदी फिल्मों का निर्देशन भी कर चुके थे।
Bollywood Stars: कोई छिपकली से तो किसी को कॉकरोच से लगता है डर, बॉलीवुड सितारों को है इन चीजों से फोबिया