समीरा रेड्डी 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं और वो अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एंज्वॉय कर रही हैं। समीरा अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर घूमते-फिरते हुए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए समीरा की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं ।
2 of 5
sameera reddy
- फोटो : social media
हाल ही में समीरा अपने पति अक्षय वर्दे और बेटे हंस के साथ वैकेशन मनाने गोवा गई थीं । समुद्र में बेटे के साथ मस्ती करते उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । समीरा की इन तस्वीरों को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
3 of 5
sameera reddy
- फोटो : social media
4 of 5
sameera reddy
- फोटो : instagram
बता दें कि समीरा ने साल 2014 में बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की थी । अक्षय Vardenchi Motorcycles के को-ओनर हैं । ये कंपनी मोटर बाइक को कस्टमाइज करती है । समीरा और अक्षय की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। जब अक्षय ने समीरा को बाइक चलाते देखा तो वो उन्हें दिल दे बैठे थे ।
5 of 5
sameera reddy
- फोटो : instagram
दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया । इसके बाद शादी का फैसला लिया। शादी मराठी रीति रिवाज से हुई थी । अपनी शादी में समीरा ने नीता लूला की डिजाइन की हुई साउथ इंडियन साड़ी पहनी थी । वहीं अक्षय कस्टमाइज बाइक पर बैठ समीरा के घर पर बरात लेकर पहुंचे थे ।