लंबे समय से बॉलीवुड में ये चर्चा है कि एक्ट्रेस कटरीना कैफ की बहन इसाबेला जल्द ही डेब्यू करने वाली हैं लेकिन अब इसाबेला किसी अन्य कारण से चर्चा में हैं। कैटरीना कैफ की बहन इसाबेला लक्मे का नया चेहरा बन गई हैं।
पढ़ें: अजय देवगन की मराठी फिल्म 'आपला मानूस' का पहला पोस्टर रिलीज, सीरियल लुक में नजर आए नाना पाटेकर
भारत में इस पॉपुलर ब्रांड का खुद कैटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर और करीना कपूर हिस्सा हैं और अब इसाबेला इस ब्रांड का नया चेहरा हैं। इसकी जानकारी सुपरस्टार सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। सलमान ने लिखा कि वह इसाबेला को लक्मे का न्यू फेस चुने जाने पर बहुत खुश हैं।
इसाबेला इससे पहले 2014 में बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आई थीं मगर वह वक्त शायद उनका नहीं था। बता दें कि इसाबेला की बड़ी बहन कैटरीना खुद लक्मे का चेहरा हैं और उनके अलावा श्रद्धा कपूर, करीना कपूर जैसे बड़े चेहरे भी इस ब्रांड का हिस्सा हैं।
इससे पहले इसाबेला अपनी बहन कटरीना कैफ के साथ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के रिसेप्शन में नजर आई थीं। पिछले कुछ समय से कैटरीना अपनी बहन इसाबेल को बॉलीवुड में लाने का पूरा प्रयास कर रही हैं। कैटरीना अपनी बहन इसाबेल की पहली फिल्म बनाने के लिए कई निर्देशकों से बात कर रही हैं।
हालांकि इससे पहले इसाबेला कैनेडियन फिल्म ' डॉ कैबी' में दिखाई दी थी जिसके को-प्रोड्यूसर सलमान खान थे। बता दें कि इसाबेला ने ली स्ट्रासबर्ग थियेटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया था।