बॉलीवुड सितारे ना सिर्फ अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतते हैं बल्कि अक्सर वो चैरिटी भी करते रहते हैं जो फैंस को बहुत अच्छा लगता है। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान का नाम भी इसमें शामिल है। सलमान खान यारों के यार हैं और फैंस के चहीते सितारे हैं। 90 के दशक से सलमान फैंस का मनोरंजन करते आ रहे हैं और आज भी लोगों के बीच से उनका क्रेज खत्म नहीं हुआ है। सलमान खान को एक बार देख लेने भर के लिए ही हजारों फैंस उनके घर के बाहर खड़े हो जाते हैं। वहीं अगर सलमान की कोई चीज उन्हें मिल जाए तो उसे पाने के लिए वो कोई भी कीमत देने को तैयार रहते हैं।
इतनी कीमत में बिका सलमान का डांस वाला तौलिया
हाल ही में सलमान खान के फिल्मी गाने वाले तौलिये की नीलामी की गई जिसे एक शख्स ने 1.42 लाख रुपये में खरीदा है। दरअसल फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में का गाना 'जीने के हैं चार दिन' काफी हिट हुआ था। आज भी ये गाना फैंस के बीच लोकप्रिय है। इसी गाने के एक स्टेप में सलमान ने तौलिये के साथ डांस किया था और अब इसी तौलिये की नीलामी की गई है जिसे किसी ने 1.42 लाख रुपये में खरीदा है।
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस पैसे का इस्तेमाल चैरिटी के लिए किया जाएगा। अब सलमान को लेकर लोगों के बीच कितना क्रेज है ये उनके फिल्मी तौलिये की कीमत से ही पता चल रहा है। बता दें कि इस ऑक्शन में और भी दूसरे सितारों के सामान नीलाम हुए हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि देवदास फिल्म से माधुरी दीक्षित का लहंगा, शाहरुख का डूडल, फिल्म 'ओह माई गॉड' से अक्षय कुमार का सूट और लगान फिल्म से आमिर खान के बैट की नीलाम हुए हैं। इन्हें लोगों ने ऐसी ही बड़ी बड़ी रकम देकर खरीदा है।
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बात करें सलमान खान की तो वो इन दिनों फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कटरीना भी उनके साथ नजर आएंगी। कटरीना संग सलमान की ऑनस्क्रीन जोड़ी काफी पसंद की जाती है। इस फिल्म के लिए सलमान काफी समय से मेहनत कर रहे थे और उनके वर्कआउट वीडियो भी सामने आ रहे थे।
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : Instagram Post
टाइगर 3 के अलावा फिल्म 'अंतिम- द फाइनल ट्रुथ' में नजर आने वाले हैं। सलमान बहुत जल्द बिग बॉस 15 लेकर टीवी पर भी नजर आने वाले हैं। बिग बॉस के इतिहास में वो अब तक के सबसे सफल होस्ट रहे हैं। इस रियलिटी शो के 14 सीजन अब तक सामने आ चुके हैं।