सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस बार का मोस्ट अवेटेड इवेंट दबंग टूर (Dabangg Tour) कैंसिल हो गया है। सलमान ने हाल ही में अपने दबंग टूर कॉन्सर्ट दुबई की घोषणा की थी। इस कॉन्सर्ट में उनके साथ कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और डेजी शाह परफॉर्म करने वाले थे लेकिन तेज बरसात की वजह से सलमान को अपना ये कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा है।
जानिए क्यों दुबई का 'दबंग टूर कॉन्सर्ट' कैंसल करने को मजबूर हुए सलमान, सामने आई ये बड़ी वजह
एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बताया कि शो कैंसिल हो गया है। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- खराब मौसम की वजह से आज का शो रद्द कर दिया गया है। जो भी आज कॉन्सर्ट में आने वाले थे, उन्हें शुक्रिया, लेकिन ऐसी परिस्थितियां हमारे कंट्रोल में नहीं है। आशा करती हूं कि आपसे जल्द मुलाकात होगी।

बता दें दबंग टूर को सलमान के भाई सोहेल खान प्रोड्यूस करते हैं। इस इवेंट को सलमान हैंडल करते हैं और इसमें मनीष पॉल समेत कई सारे सेलिब्रिटीज परफॉर्म कर चुके हैं। इस बार कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और डेजी शाह परफॉर्म करने वाले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फैंस उन्हें परफॉर्म करते नहीं देख पाएंगे।
A post shared by Rania ~ Sonakshi Sinha (@sonakshisinha.queen) on