{"_id":"578258354f1c1bdf1e7fa319","slug":"salman-khan-sultan-breaks-box-office-record-of-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान की 'सुल्तान' ने पाकिस्तान में कमाई का बना डाला ये रिकार्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान की 'सुल्तान' ने पाकिस्तान में कमाई का बना डाला ये रिकार्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 10 Jul 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
सुल्तान
- फोटो : bollywoodlife.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में रिकार्ड कमाई कर रही सलमान खान की फिल्म सुल्तान पाकिस्तान में भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही है। 'सुल्तान', पाकिस्तान में पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इस फिल्म ने वहां रिलीज के पहले पांच दिनों में 15 करोड़ रुपये की कमाई की।
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
ट्रेड विश्लेषकों के मुताबिक 'सुल्तान' की पहले तीन दिन की कमाई 11 करोड़ 60 लाख थी, लेकिन चौथे और पांचवें दिन की कमाई को मिलाकर यह 15 करोड़ तक पहुंच गई।
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
पाकिस्तान में 'सुल्तान' को प्रमोट कर रही कंपनी, जियो फिल्म्स के प्रवक्ता ने कहा कि ओपनिंग में सबसे ज्यादा कमाई के मामले में इस फिल्म ने पिछले सारे रिकार्ड्स ध्वस्त कर दिए हैं। यह हमारी उम्मीद से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sd
इससे पहले पाकिस्तान में पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकार्ड पाकिस्तानी फिल्म 'जवानी फिर नहीं आनी' के नाम था। इस फिल्म ने लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपये कमाए थे।
विज्ञापन
सुल्तान
- फोटो : फोटो- ट्विटर
बता दें कि भारत में भी 'सुल्तान' ने अखाड़े में दूसरी फिल्मों की धुलाई करते हुए महज 3 दिनों के अंदर 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी एंट्री कर ली है। सुल्तान 2016 की पहली फिल्म है जिसने ये ब्लॉक बस्टर कमाल कर दिखाया है।