सलमान खान ही हिंदी सिनेमा के सुल्तान है, यह बात एक बार फिर साबित हो गई है। रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की फिल्म अब अगले साल ईद पर रिलीज नहीं होगा। सलमान खान ने खुद इस फिल्म की नई डेट का ऐलान किया है। अगले साल ईद पर सलमान खान और आलिया भट्ट की फिल्म इंशाअल्लाह रिलीज होने का ऐलान पिछले हफ्ते ही हुआ था, तब से ही इस बात का इंतजार हो रहा था कि अब सूर्यवंशी की नई रिलीज डेट क्या होगी।
2 of 6
सूर्यवंशी की स्टार कास्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यवंशी की रिलीज डेट खिसकने के पीछ की कहानी भी दिलचस्प है और इससे अक्षय को एक फिल्म का फायदा हुआ है। दरअसल अक्षय कुमार ने प्रभुदेवा के साथ सात साल पहले एक फिल्म की थी राउडी राठौड़। इस फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली ही हैं, जो अब सलमान औऱ आलिया के साथ इंशाअल्लाह बना रहे हैं।
3 of 6
salman khan
- फोटो : instagram
इंशाअल्लाह की रिलीज डेट 2020 की ईद रखने के ऐलान से पहले ही इस बात की पूरी बिसातें बिछा दी गईं कि अक्षय कुमार को अपनी फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट खिसकाने में तकलीफ न हो।
4 of 6
akshay kumar
- फोटो : social media
इसके चलते सबसे पहले संजय लीला भंसाली ने ये ऐलान किया कि वह राउडी राठौड़ का सीक्वेल अक्षय कुमार और प्रभुदेवा के साथ बनाने जा रहे हैं। और, फिर उसी दिन इंशाअल्लाह की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया।
5 of 6
Katrina Kaif, Akshay Kumar
- फोटो : social media
सलमान खान की फिल्मों की रिलीज डेट ईद को अगले साल खाली करने के लिए ही अक्षय कुमार को राउठी राठौड़ की सीक्वेल मिली है। सूर्यवंशी अब अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय के साथ सलमान की करीबी दोस्त कैटरीना कैफ भी हैं।