सलमान खान की अब हर फिल्म कम से कम 100 करोड़ रुपये तो कमा ही लेती है। मगर उनकी जिंदगी का एक वक्त ऐसा भी था जब उनकी जेब में नाम मात्र पैसे होते थे। अपने रियलिटी शो 'दस का दम-3' पर उन्होंने अपनी जिंदगी का ऐसा किस्सा शेयर किया जिसे सुनकर सभी चौंक गए।
सलमान खान ने बताया कि जब वे कॉलेज में पढ़ते थे तब वह कैब से आया-जाया करते थे। वह लोकल ट्रेन से सफर नहीं करते थे क्योंकि उसमें भीड़ होती थी। उनका घर दक्षिण मुंबई में था। एक दिन उन्होंने घर के लिए कैब ली। जब वह घर के पास पहुंचे तो उनकी जेब में पैसे नहीं थे।
सलमान खान ने बताया कि घर के पास पहुंच कर उन्होंने कैब रुकवाई और ड्राइवर को कहा कि वह घर से पैसे लेकर आ रहे हैं। मगर वह पैसे लेकर लौटे नहीं बल्कि दीवार फांदकर भाग गए। उधर कैब ड्राइवर उनका इंतजार करते थे।
कॉलेज पास करने के बाद सलमान ने मॉडलिंग शुरू की। वह विज्ञापन में काम करने लगे। एक दिन जब वह घर जा रहे थे तो उन्होंने कैब बुक की। किस्मत का खेल यह था कि उस दिन उन्होंने जो कैब बुक थी वह वही ड्राइवर था जिसके पैसे सालों पहले वह दिए बिना भाग गए थे।
सलमान खान ने बताया कि जैसे ही उनकी कैब दक्षिण मुंबई स्थित उनके घर के पास पहुंची, ड्राइवर उन्हें पहचान गया और सालों पुरानी उनकी हरकत याद दिलाई। तब सलमान खान ने उन्हें पिछला बकाया 100 रुपये देने की बजाय 1000 रुपये का नोट दिया।