कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। सरकार की तरफ लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की जा रही है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने के लिए भी कहा जा रहा है। लोग इसका किस तरह से पालन कर रहे हैं इसका एक उदाहरण मुस्लिम समाज के त्यौहार शब-ए-बरात पर देखने को मिला। गुरुवार को इबादत और फजीलत की रात शब-ए-बारात थी।
'शब-ए-बरात' पर लोगों ने किया लॉकडाउन का पालन, तो सलमान खान ने की जमकर तारीफ
उलेमाओं और प्रशासन की अपील पर मुस्लिम समाज के लोग शब-ए-बरात को घरों से नहीं निकले। लोगों ने घरों में ही इबादत कर बुजुर्गों को याद किया। इस दौरान कब्रिस्तान और मस्जिद सूने रहे। मुस्लिम समाज की तरफ से किए गए इस पालन की तारीफ अभिनेता सलमान खान ने भी की है।
सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर किसी मस्जिद के बाहर की है जबकि दूसरी कब्रिस्तान के बाहर की। इन दोनों तस्वीरों में कोई भी शख्स नजर नहीं आ रहा। इनके जरिए सलमान ने ये बताने की कोशिश की है कि शब-ए-बरात पर लोगों ने लॉकडाउन का किस तरह पालन किया और वो घर से बाहर नहीं निकले।
सलमान ने घर से बाहर न निकलने पर लोगों की तारीफ करते हुए लिखा है, 'वाह! देश की स्थिति को गंभीरता से सुनने और समझने के लिए आपका धन्यवाद। भगवान आपका भला करे और सबकी रक्षा करे। #IndiaFightsCorona'
Wah ! Thank u for listening n understanding the gravity of this situation the country is in . God bless n protect each n every 1 . .#IndiaFightsCorona pic.twitter.com/xjHXfWA8lX
हाल ही में सलमान ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया था कि ऐसे माहौल में लोग अगर घर से बाहर निकलेंगे तो उनके साथ क्या-क्या हो सकता है। सलमान लगातार लोगों से घरों में रहने की अपील कर रहे हैं।
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली टीवी अभिनेत्री की लाश, दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुई पुलिस