सलमान खान की सगी भांजी एलिजा अग्निहोत्री अब जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री कर सकती हैं। वह इतनी खूबसूरत हैं कि बड़े बड़े स्टार्स की बेटियों की छुट्टी कर सकती हैं। एलिजा ने सोशल मीडिया पर खुद को एक्टर-डायरेक्टर बताया है। वह इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने परिवार व दोस्तों के साथ कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं तस्वीरें पोस्ट करते वक्त वह लोगों से अधिक से अधिक शेयर करने की अपील भी करती हैं। इससे साफ है कि वह जल्द से जल्द सेलेब्रिटी बनना चाहती हैं।
एलिजा मामा सलमान खान की फिल्मों के प्रमोशन पार्टियों में भी नजर आती हैं। वह अपने ट्विटर व फेसबुक अकाउंट के जरिए अपने चाहने वालों से सलमान खान की फिल्में देखने की गुजारिश भी करती हैं। एलिजा अग्निहोत्री, सलमान खान की बड़ी बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बड़ी बेटी हैं। फिलहाल वह मुंबई में हाईयर स्टडीज कर रही हैं। वह दोस्तों के साथ जमकर मस्ती करते भी नजर आती हैं। एलिजा लगातार सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, ट्विटर व इंस्टग्राम पर अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बॉलीवुड में लाने के लिए जाना जाता है। ऐसे में यह भी संभव है कि सलमान खुद अपनी भांजी के फिल्मों में आने का रास्ता साफ करें। हाल ही में सलमान ने अपने जीजा यानि बहन अर्पिता के पति आयुष को फिल्म लवरात्रि से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। हालांकि अभी तक सलमान ने एलिजा को लॉन्च करने की दिलचस्पी नहीं दिखाई है तो हो सकता है कि एलिजा दूसरे प्रोफेशन अपनाएं।
एलिजा के पास दूसरा रास्ता ये है कि उनके पिता अतुल अग्निहोत्री खुद ही फिल्म जगत के अच्छे प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में खुद अतुल अपनी बेटी को लॉन्च कर सकते हैं। पिछले कुछ समय से कई बड़े सितारों की बेटियां बॉलीवुड में आने की पूरी तैयारी कर रही हैं जिनमें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करेंगी, चंकी पांडेय के बेटी अनन्या पांडेय फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर-2' से बॉलीवुड में एंट्री करेंगी और सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान फिल्म 'केदारनाथ' से हिंदी सिनेमा में अपने पैर जमाने वाली हैं।
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी इन दिनों अपनी मां को खूबसूरती के मामले में टक्कर दे रही हैं। ऐसे में हो सकता है कि जल्द ही पिता शाहरुख खान उन्हें लॉन्च करें। सलमान की भांजी भी वैसे इन सबसे कुछ कम नहीं हैं। सुंदरता के मामले में वह किसी को भी टक्कर दे सकती हैं और उनके मामा तो बॉलीवुड में इन दिनों छाए हुए हैं।