सलमान खान की फिल्म लकी से करियर शुरू करने वालीं स्नेहा उल्लाल का 18 दिसंबर को जन्मदिन है। स्नेहा ने साल 2005 में सलमान के साथ फिल्म लकी नो टाइम फॉर लव से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी तुलना ऐश्वर्या राय बच्चन से की गई थी। कहा यह भी गया था कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद सलमान उनकी तरह दिखने वाली लड़की को लॉन्च कर रहे हैं।
पहली ही फिल्म से चर्चा बटोरने वाली स्नेहा काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं। 18 दिसंबर 1987 को जन्मीं स्नेहा के जन्मदिन पर जानते हैं आखिर वो इन दिनों क्या कर रही हैं। सलमान की स्नेहा से मुलाकात तब हुई जब वह ऐश्वर्या से जुदा हुए थे। इस दौरान सलमान के टूटे दिल ने स्नेहा के करियर को उभारा। साथ ही सलमान को मौका मिला ब्रेकअप से बाहर आने का। ऐसी खबरें उन दिनों खूब छपी कि सलमान को दूसरी 'ऐश्वर्या' मिल गई।
दर्शकों ने जब स्नेहा उलाल को पहली बार पर्दे पर देखा तो एक बार तो उन्हें भी यही लगा कि ये तो ऐश्वर्या ही हैं हालांकि पहली फिल्म के बाद वो गायब सी हो गईं। लकी: नो टाइम फॉर लव बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने आर्यन (2006), जाने भी दो यारो (2007) और क्लिक (2009) में काम किया।
4 of 6
स्नेहा उलाल
- फोटो : Twitter
मायानगरी में मिली असफलता के बाद उन्होंने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख कर लिया था। फिल्में न चलने के पीछे स्नेहा ने कहा था- जब मैं फिल्मों में आई थी तब मैं सिर्फ 15-16 साल की ही थी। फिल्म का ऑफर आया और वो भी सलमान खान की तरफ से तो कर लिया लेकिन उस समय मैंने कड़ी मेहनत नहीं की थी।"
जून 2017 में स्नेहा ने एक इंटरव्यू में बताया था मैं तीन साल तक ऑटोइम्यून डिसऑर्डर से पीड़ित थीं। जो कि खून से संबंधित बीमारी है। मैं इतनी कमजोर हो गई थी कि एक्ट्रेस के तौर पर खरी नहीं उतर पा रही थी। यहां तक कि मुझे चलने, डांस करने और लगातार शूटिंग करने में भी काफी तकलीफ होती थी। इसके बाद मैंने फैसला किया कि मुझे काम से ब्रेक लेकर अपनी बीमारी का इलाज कराना चाहिए, क्योंकि मैं हर दूसरे दिन बीमार पड़ रही थी।