फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की मौजूदगी में आज 4 बजे के बाद लॉन्च होगा दबंग 3 का ट्रेलर, भारत का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी

Wed, 23 Oct 2019 01:56 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
मुंबई टीम, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 23 Oct 2019 01:56 PM IST
विज्ञापन
salman Khan Dabangg 3 trailer Launch with Pradbhu deva sonakshi Sinha sai manjrekar
Dabangg 3 - फोटो : social media

सलमान खान क्रिसमस के मौके पर चुलबुल पांडे के अवतार में वापसी करने जा रहे हैं। दर्शक भी बड़ी बेसब्री से दबंग 3 का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के पोस्टर्स से लेकर टीजर को अब तक दर्शकों ने अपना प्यार दिया है। अब फिल्म का ट्रेलर भी लांच होने को तैयार है। दबंग 3 का ट्रेलर 23 अक्टूबर को 4 बजे के बाद फिल्म के मुख्य कलाकारों की मौजूदगी में लॉन्च किया जाएगा।

salman Khan Dabangg 3 trailer Launch with Pradbhu deva sonakshi Sinha sai manjrekar
First motion poster of Dabangg 3 - फोटो : twitter

मुंबई में आयोजित होने जा रहे ट्रेलर लांच इवेंट में सलमान खान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर, प्रभू देवा, प्रमोद खन्ना, मेधा, महेश मांजरेकर और म्यूजिक डायरेक्टर साजिद-वाजिद मौजूद रहेंगे। चर्चा है कि ट्रेलर लॉन्च के अवसर पर सलमान, चुलबुल पांडे अवतार में नजर आ सकते हैं। 

salman Khan Dabangg 3 trailer Launch with Pradbhu deva sonakshi Sinha sai manjrekar
दबंग 3 के सेट पर टीम के साथ सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के अलावा देश के अन्य प्रमुख शहरों में भी ट्रेलर को लांच किया जाएगा। जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ, जयपुर, कोलकाता, अहमदाबाद और इंदौर शामिल है। सभी शहरों में इस खास मौके पर सलमान के फैंस मौजूद रहेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दबंग खान सबसे मुखातिब भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman Khan Dabangg 3 trailer Launch with Pradbhu deva sonakshi Sinha sai manjrekar
Dabangg 3 - फोटो : social media

गौरतलब है कि जहां एक तरह सलमान खान, दबंग 3 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म राधे को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दबंग 3 के बाद राधे का निर्देशन भी प्रभुदेवा ही करेंगे। 

पढ़ें: पति धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में हेमा मालिनी का खुलासा, कहा- मैं नहीं चाहती थी...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed