फिल्मी सितारे किसी उत्पाद का प्रचार करने की कितनी फीस लेते होंगे? ब्रांड वैल्यू या फिर इनकम टैक्स देने वालों की जब बारी आती है तो अमूमन खिलाड़ी अक्षय कुमार का ही नाम सबसे आगे आता है लेकिन किसी एक उत्पाद के लिए सबसे ज्यादा फीस लेने का रिकॉर्ड सलमान खान ने बनाया है।
2 of 4
Salman Khan
- फोटो : Social Media
दरअसल उनकी टीम से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सलमान खान ने एक मोबाइल फोन के विज्ञापन के लिए सात करोड़ रुपये प्रति दिन के हिसाब से फीस ली है। किसी भारतीय अभिनेता को किसी उत्पाद का प्रचार करने के लिए मिली ये अब तक की सबसे बड़ी रकम है।
3 of 4
Salman Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने वाले सलमान खान अब विज्ञापन की दुनिया में खूब पैसे कमा रहे है। इस बार, उन्होंने ब्रांड एंडोर्समेंट के क्षेत्र में सबसे अधिक कमाई करने वाले सेलिब्रिटी बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मेगास्टार को हाल ही में भारत में अनसुनी राशि के साथ सबसे तेजी से बढ़ते स्मार्टफोन ब्रांड के नए ब्रांड एंबेसडर के रूप में साइन किया गया है। सलमान के आधिकारिक प्रवक्ता के मुताबिक उनको इस स्मार्टफोन ब्रांड ने सात करोड़ रुपये (प्रति दिन) का भुगतान किया गया है।
4 of 4
salman khan
- फोटो : Social Media
आमतौर पर ब्रांड स्टार की लोकप्रियता के अनुसार उनकी रकम पर निर्णय लेते हैं और भारतीय सिनेमा के कलाकारों को अब तक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए तीन से चार करोड़ रुपये के करीब भुगतान किया जाता रहा है। सलमान जो पहले से ही अपने फिल्म शेड्यूल में व्यस्त हैं, वह इस रकम पर भी मुश्किल से ही माने हैं क्योंकि उन्हें अपनी शूटिंग से समय निकाल कर इसकी शूटिंग को पूरा करना होगा।
जिम में एक्सरसाइज से परेशान हुए अमिताभ बच्चन, स्कूल में बेंत से पड़ने वाली पिटाई आई याद