सलमान खान लंबे समय बाद अपने जीजा आयुष शर्मा को फिल्म 'लवरात्रि' से लॉन्च करने जा रहे हैं । आयुष की डेब्यू फिल्म में एक्ट्रेस वरीना हुसैन लीड रोल में होंगी । फिल्म 5 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है । लेकिन जबसे फिल्म का नाम सामने आया है तब से बवाल मचा हुआ है ।
दरअसल, विश्व हिंदू परिषद ने फिल्म के नाम 'लवरात्रि' पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि ये नाम 'नवरात्रि' से मिलता-जुलता है इसलिए इससे कुछ खास वर्ग की भावनाएं आहत होती हैं । फिल्म का नाम बदलने को लेकर धार्मिक संगठनों ने प्रदर्शन भी किया।
3 of 5
aayush sharma and warina hussain
उस वक्त बात और बिगड़ गई जब पिछले हफ्ते मुजफ्फरपुर और बिहार की अदालत ने सलमान खान के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया । मामला दर्ज होने के बाद सलमान खान ने फिल्म का नाम बदलने का फैसला लिया है।
4 of 5
loveratri
- फोटो : अमर उजाला
सलमान ने प्रोडक्शन हाउस से बात करके फिल्म का नाम बदल दिया । बीती रात सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके बताया कि आयुष शर्मा और वरीना हुसैन की फिल्म का नाम अब से 'लवरात्रि' नहीं 'लवयात्रि' है।
5 of 5
loveratri
- फोटो : amar ujala
सलमान ने फैंस काे बताया कि ये कोई गलती नहीं है बल्कि अब से फिल्म का नाम 'लवयात्रि' है । फिल्म का नाम बदलने का फैसला सलमान खान के कहने पर ही लिया गया है। असल में फिल्म का बहुत सारा हिस्सा गुजरात में ही शूट किया गया है। ऐसे में सलमान नहीं चाहते हैं कि इससे एक वर्ग की भावनाएं आहत हो।