{"_id":"5fd767ac8ebc3e3c9429dd08","slug":"salman-khan-brother-help-bankcorrupt-rakhi-sawant-and-give-her-second-chance-to-enter-in-bigg-boss-house","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिवालिया हो चुकीं राखी सावंत पर मेहरबान हुए सलमान खान के भाई, बिग बॉस 14 में दोबारा दिया मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिवालिया हो चुकीं राखी सावंत पर मेहरबान हुए सलमान खान के भाई, बिग बॉस 14 में दोबारा दिया मौका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सोहेल खान और राखी सावंत
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
खुद को एंटरटेनर कहने वाली राखी सावंत पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान चल रही थीं। उन्होंने अपने वित्तीय हालत को लेकर कई खुलासे किए थे। इसी बीच एक और बात सामने निकल आ रही है कि राखी सावंत को दोबारा बिग बॉस में एंट्री दिलाने के लिए सलमान खान के भाई सोहेल खान ने उनकी मदद की। खुद राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।
2 of 5
राखी सावंत
- फोटो : Instagram: @rakhisawant2511
राखी ने एक इंटरव्यू में बताया कि एक समय था, जब उनके पास पैसे और काम नहीं था। तब राखी ने सोहेल खान को अवसर देने के लिए एक मैसेज भेजा था और राखी का मानना है कि सोहेल खान ने ही यह मैसेज सलमान खान को भेजा होगा। इसी के चलते राखी को बिग बॉस 14 में एक चैलेंजर के तौर पर अवसर मिला है। राखी सावंत ने कहा कि उनके पास यह दूसरा मौका है, जब वो पैसे और प्रशंसक दोनों कमा सकें।
राखी सावंत ने बताया कि सोहेल खान ने मेरी बहुत सहायता की। उन्होंने आगे कहा कि सलमान खान के भाई ने मेरी मदद की। मैंने उन्हें मैसेज भेजा था कि मुझे काम चाहिए और मैं बिग बॉस में काम करना चाहती हूं। राखी ने आगे कहा कि मैं काम मांगने में शरमाती नहीं हूं, मैंने इससे पहले अमिताभ बच्चन से भी काम मांगा था। राखी ने कहा कि मैंने सोहेल को 2020 में मैसेज भेजा था और मुझे लगता है कि उन्होंने सलमान खान से इस बारे में बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राखी सावंत
- फोटो : instagram
राखी सावंत ने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि ये कैसे हुआ लेकिन इसके लिए मैंने सोहेल खान को एक थैंक्यू मैसेज भेजा था और साथ में सलमान खान को भी धन्यवाद किया था। सलमान खान ने कहा कि सोहेल मुझे पसंद करते हैं और मैंने उनका आभार व्यक्त किया। राखी ने कहा कि उन्होंने मेरी मदद की। राखी ने बताया कि सलमान खान काफी व्यस्त थे इसलिए मैंने सोहेल खान को संपर्क किया। मुझे अच्छा लगा कि सोहेल खान ने मेरी मदद की।
विज्ञापन
5 of 5
राखी सावंत
- फोटो : social media
राखी कहती हैं कि हर कोई अपने जीवन में कोई ना कोई गलती करता है, उसी तरह मैंने भी कई गलतियां की हैं। राखी ने कहा कि मुझे एक और अवसर मिलना चाहिए था और मुझे मिला भी है। मैं अपने जीवन में सबकुछ खो चुकी हूं। राकी ने आगे कहा कि मैं दिवालिया हो चुकी हूं। बिग बॉस मेरे लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां मैं खुद को चमका सकती हूं और साथ ही बॉलीवुड में एक बार फिर अपनी जगह बना सकती हूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।