बॉलीवुड के दबंग खान को जन्मदिन की बधाई। जी हां, आज सुपरस्टार सलमान का बर्थडे है। अपनी जिंदगी के 51 साल पूरे कर चुके सलमान का जन्म 27 दिसंबर 1965 को हुआ था। सलमान की जिंदगी एक खुली किताब की तरह है जिसका हर पन्ना पढ़ा जा चुका है। इसके बावजूद सलमान के बारे में कुछ ऐसी बातें पता चली हैं जिन्हें आप यकीनन पहली बार जानेंगे। आइए जानते हैं....
Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज
सबसे पहले आपको सलमान खान का असली नाम बताते हैं। जी हां, सलमान का असली नाम ये है ही नहीं। सलमान का असली नाम अब्दुल राशिद सलीम सलमान खान है। इसके साथ आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि सलमान आधे मुस्लिम और आधे हिंदू हैं। क्योंकि सलमान के पिता सलीम खान ने ब्राह्मण लड़की सुशीला चरक से शादी की थी। सुशीला और सलीम के बेटे ही सलमान, अरबाज, सोहेल और बेटी अलविरा हैं।
Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज
सलमान आज एक बड़े स्टार हैं जिनके आगे-पीछे फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों की लाइन लगी रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि संघर्ष के दिनों में सलमान को B-ग्रेड फिल्में बनाने वाले एक डायरेक्टर ने गेट आउट कहकर बाहर निकाल दिया था। सलमान आज संजय दत्त, आमिर खान जैसे कलाकारों के बेहद करीबी दोस्त हैं लेकिन स्ट्रगल के समय सलमान को इन बड़े एक्टर्स से बहुत जलन होती थी।
Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज
सलमान खान अपने अफेयर्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। इंडस्ट्री में कदम रखते ही उनको कई हीरोइनों से प्यार हुआ। इसमें संगीता बिजलानी से उनका अफेयर काफी चर्चा में रहा था। आपको लगता होगा कि संगीता उनकी पहली गर्लफ्रेंड थीं। लेकिन नहीं, सलमान की पहली गर्लफ्रेंड संगीता नहीं बल्कि शाहीन जाफरी थीं। सलमान उस वक्त सेंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ाई करते थे।
Bdy Spcl: एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे हैं सलमान खान, जानें सलमान के कई और राज
सलमान घंटो शाहीन के कॉलेज के बाहर रेड कलर की स्पोर्ट्स कार में उनका इंतजार करते थे। आज सलमान भले ही बड़े स्टार बन गए हों लेकिन इस हसीना के लिए वो दूधवाले तक बन गए थे। सलमान शाहीन के घर पर दूध और ब्रेड पहुंचाया करते थे। शाहीन के बाद सलमान की जिंदगी में संगीता बिजलानी आईं। दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचा। शादी के कार्ड भी छप गए थे। लेकिन ऐन मौके पर संगीता ने शादी से इनकार कर दिया था।