जब सलमान खान के अफेयर की बात होती है तो उसमें ऐश्वर्या राय का नाम जरूर आता है। दोनों की लव स्टोरी बहुत कम समय के लिए थी लेकिन आज भी फैंस इन्हें साथ देखना चाहते हैं । दोनों का रिश्ता एक खराब मोड़ पर जाकर खत्म हुआ था । 27 दिसंबर को सलमान खान का जन्मदिन है । ऐसे में आपको बताते हैं कि वो क्या वजह थी जिसके कारण दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली थीं ।
2 of 8
Aishwarya Rai, salman khan
साल 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान और ऐश्वर्या की मुलाकात हुई थी । शूटिंग करते-करते ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया । पर्दे पर दोनों की केमेस्ट्री जबरदस्त हिट हुई थी । जब फैंस को पता चला था कि रियल लाइफ में भी सलमान और ऐश डेट कर रहे हैं तो सभी खुशी से पागल हो गए थे ।
3 of 8
सलमान ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या की सलमान की दोनों बहनों अलविरा और अर्पिता के साथ अच्छी बॉन्डिंग थी लेकिन ऐश्वर्या की फैमिली हमेशा इस रिश्ते के खिलाफ रही। करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अचानक सलमान और ऐश का ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद मीडिया में कई तरह की खबरें आईं। इसमें कहा गया कि सलमान ने ऐश को मारा था । वहीं ऐसा भी कहा गया कि ऐश, सलमान के फ्लर्टी नेचर से परेशान थीं ।
साल 2002 में ऐश्वर्या राय का एक इंटरव्यू आया था। इसमें उन्होंने सलमान खान और अपने रिश्तों को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे। टीओआई को दिए इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सबसे पहले कहा था कि उनका और सलमान का ब्रेकअप हो गया है। ऐश्वर्या कहती हैं, 'सलमान और मेरा मार्च में ब्रेकअप हो गया था लेकिन वो इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं है । जब हमारा ब्रेकअप हुआ तो उसने मुझे कॉल कर वाहियात बातें की ।'
'उसने मुझपर ये भी आरोप लगाया कि मेरा किसी कोस्टार से अफेयर है । मेरा नाम अभिषेक बच्चन से शाहरुख खान तक के साथ जोड़ा गया । यही वो समय था जब उसने मुझ पर हाथ उठाया था । मैं लकी रही कि मार का कोई निशान नहीं पड़ा । मैं फिर भी काम पर जाती रही जैसे कुछ हुआ ही ना हो । सलमान के हिंसक व्यवहार की वजह से ही हमारा रिश्ता खत्म हो गया ।'