रक्षाबंधन का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकार सोशल मीडिया पर अपने भाई बहन के साथ तस्वीरें साझा करते दिखे। सलमान खान हर त्योहार पूरे परिवार के साथ मनाते रहे हैं। रक्षाबंधन भी उन्होंने पूरे परिवार के साथ सेलिब्रेट किया।
खान परिवार ने इस अंदाज में मनाया रक्षाबंधन का त्योहार, सलमान खान ने साझा कीं तस्वीरें
सलमान खान के साथ अरबाज खान, सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री आयुष शर्मा, अरहान खान, निर्वान खान और परिवार के बाकी सदस्य राखी बांधे नजर आ रहे हैं। सलमान की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
सलमान खान सहित परिवार के सभी सदस्य एक ही अंदाज में पोज दे रहे हैं। तस्वीर के साथ सलमान ने सभी को राखी की बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयां।' बता दें कि सलमान खान की दो बहनें अलवीरा और अर्पिता हैं।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
गौरतलब है कि सलमान अभी शूटिंग नहीं कर रहे हैं ऐसे में वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। लॉकडाउन में वो अपने फॉर्महाउस पर खेती करते भी नजर आए। कभी वो ट्रैक्टर चलाते तो कभी जमीन पर बैठे हुए दिखे।
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान की आने वाली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वान्टेड भाई' है। फिल्म में उनके साथ दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, रणदीप हुड्डा हैं। यह फिल्म इसी साल ईद पर रिलीज होने वाली थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे टाल दिया गया। इसके अलावा सलमान फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आएंगे। फिल्म में सलमान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े होंगी।