अगर आप सलमान और जैकलीन फर्नांडीस के 'जुम्मे की रात' वाले गाने की केमिस्ट्री को एक बार फिर से देखना चाहते हैं तो यह खबर आपके दिल की मुराद जरूर पूरी कर सकती है। खबरों की मानें तो जैकलीन और सलमान एक बार फिर से स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आएंगे।
2 of 5
Salman Khan and Jacqueline
इस बात का खुलासा मुंबई मिरर ने किया है। जानकारी के मुताबिक यह एक स्पेशल रोमांटिक गाना होगा जो बैंकॉक में शूट किया जाएगा। कहा जा रहा है कि मुंबई के शिड्यूल को पूरा करने के बाद रेमो के साथ फिल्म की स्टार कास्ट बैंकॉक जाएगी। हालांकि अनिल कपूर यूएई के शिड्यूल को पूरा करने के बाद टीम को बाद में ज्वाइन करेंगे।
3 of 5
Salman Khan and Jacqueline
सूत्रों की मानें जैकलीन और सलमान के इस रोमांटिक गाने को पटाया के बीच पर शूट किया जाएगा। इस गाने में 'जुम्मे की रात' गाने की तरह ही दोनों की हॉट केमिस्ट्री दर्शाई जाएगी। इस गाने को रेमो कोरियोग्राफ करेंगे जिसे 20 दिन के शिड्यूल के अंदर पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
इस रोमांटिक गाने के बारे में फिल्म के प्रोड्यूसर रमेश तुरानी ने कहा - 'सलमान और जैकलीन के लिए दो गानों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है लेकिन यह फैसला नहीं लिया है कि किस गाने पर वह दोनों परफॉर्म करेंगे।'
इस फिल्म में सलमान और जैकलीन के अलावा अनिल कपूर, डेजी शाह, बॉबी देओल और साकिब सलीम मुख्य भूमिका में है। इसे रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी।